उन्नाव केस: इसी जगह मिले थे बुआ भतीजी के शव, गंभीर हाल में मिली थी चचेरी बहन
- फोटो : amar ujala
बुधवार दोपहर रोशनी अपनी चचेरी बहन काजल व भतीजी कोमल के साथ चारा लेने खेत पहुंची। रोशनी को जाता देख विनय ने बोतल में पानी भरा और फसल में मिलाने वाली कीटनाशक मिला दिया। गांव के नाबालिग दोस्त से नमकीन मंगवाई और खेत पहुंच गए। उन्होंने रोशनी, काजल व कोमल को खेत की मेड़ पर बैठाकर नमकीन खिलाया। पानी की बोतल देख रोशनी ने पानी मांगा, जिस पर विनय ने बोतल उसे पकड़ा दी। रोशनी के पानी पीने के बाद काजल और कोमल ने भी पानी पी लिया।