फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचमन कर योगी ने लिया निर्मल गंगा का संकल्प

Thu, 30 Jan 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
संगम िककिनारे याेगी - फोटो : प्रयागराज
माघ मेला क्षेत्र में गंगा यात्रा आने के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम नोज पर गंगा आरती की। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
 आरती में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, निर्वाणी अनी के श्रीमहंत धर्मदास भी शामिल हुए। फूल माला से सजे मंच पर सीएम के आते ही गंगा मां के लोगों ने जयकारे शुरू कर दिए। इस दौरान सीएम ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

3 of 5
ganga yatra in prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
संगम नोज पर सीएम ने गंगा पूजन की। वहां आचमन भी किया। इसके बाद मंत्रों की वहां महागूंज सुनाई दी। भागीरथी की आराधना में धर्म, संस्कृति और अनुष्ठान की त्रिवेणी बह निकली।  इस दौरान मां गंगा की आरती कर देश के कण-कण को कंचन बनाने का आशीष सीएम ने मांगा।

4 of 5
ganga yatra in prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
उन्होंने गंगा की निर्मलता का भी संकल्प लिया। इसके पूर्व उन्होंने 251  दीपदान भी किया। यहां तीर्थ पुरोहित दीपू मिश्र और प्रदीप पांडेय की देखरेख में कृष्णा तिवारी, आदित्य पांडेय, किशन शर्मा, कुशल शर्मा सहित 11 बटुकों ने गंगा पूजन के साथ बहुपात्रों आरती करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ganga yatra in prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
  मुख्यमंत्री बांध स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर भी गए। यहां महंत नरेंद्र गिरि ने पूजन अर्चन करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें