फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन हत्याकांड: अंगुली काटी... मुंह पर चिपकाया टेप, लात-घूंसों से की पिटाई; इस रिपोर्ट में सामने आई क्रूरता

Tue, 20 Aug 2024 02:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
विज्ञापन
1 of 10
Sultanpur XEN Murder Case - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सुल्तानपुर में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खुद के खिलाफ की गई लिखा-पढ़ी से गुस्साए एई अमित कुमार ने अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की हत्या की साजिश रची थी। उसने अपने सहयोगी बिहार के ही प्रदीप राम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। हत्या में इस्तेमाल किया गया टेप अमित खुद लेकर आया था, जिसे एक्सईएन के मुंह में चिपकाने के बाद उनकी नाक बंद कर दी गई थी। 
विज्ञापन

2 of 10
अधिशासी अभियंता संतोष कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लात-घूंसों की चोट से नहीं, बल्कि दम घुटने से उनकी मौत हुई थी। एक्सईएन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी। उनके सिर, गर्दन, हाथ पर चोट के पांच निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 10
इसी मकान में रहते थे संतोष कुमार। - फोटो : amar ujala
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की शनिवार को सुबह उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी। संतोष के भाई संजय ने बिहार के मधुबनी निवासी एई अमित कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। 
 

4 of 10
गिरफ्तार किया गया हत्यारोपी। - फोटो : amar ujala
रविवार को भोर हत्या के आरोपी अमित और उसके साथी बिहार के सासाराम जनपद के कौचस छावनी, रोहतास निवासी प्रदीप राम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

5 of 10
XEN Murder - फोटो : अमर उजाला
6.20 बजे कमरे में दाखिल हुए थे अमित और प्रदीप
पुलिस के मुताबिक शनिवार को सुबह 6.20 बजे अमित और प्रदीप राम एक्सईएन के कमरे में दाखिल हुए थे। अमित टेप लेकर आया था। जल जीवन मिशन में काम कर रही एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार करने और उसे हटाने के लिए पत्राचार किए जाने को लेकर अमित भन्नाया हुआ था। 

 
विज्ञापन

6 of 10
XEN Murder - फोटो : अमर उजाला
उसी ने पहले एक्सईएन पर हमला किया। अमित और प्रदीप ने करीब ढाई घंटे तक संतोष को प्रताड़ित किया। जब उन्हें ये इत्मीनान हो गया कि एक्सईएन की सांसें थम गई हैं, तब दोनों कमरे से बाहर निकले। उस वक्त 8.50 बजे थे।

 
विज्ञापन

7 of 10
XEN Murder - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप की अंगुली काटने पर मुंह में चिपकाया था टेप
सीओ शिवम मिश्र के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि एक्सईएन संतोष के साथ जब मारपीट हो रही थी, तब उन्होंने अपने बचाव में प्रदीप की दाहिने हाथ की अंगुली दांत से काट ली थी, जिसके बाद अमित ने उनके मुंह पर टेप चिपका दिया था और प्लास्टिक की रस्सी से पैर बांध दिए थे।

8 of 10
XEN Murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने लात-घूंसों से उनकी पिटाई की थी। एक्सईएन के मुंह पर टेप चिपका था। बाद में उनकी नाक भी दबाई गई थी, जिसकी वजह से उनकी दम घुटने से मौत हो गई थी।

 

9 of 10
XEN Murder - फोटो : अमर उजाला
चालक के सामने करते रहे क्रूरता
शहर कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि एक्सईएन संतोष कुमार का चालक संदीप विश्वकर्मा भी वारदात के दौरान वापस कमरे में आ गया था। उसे अमित ने दही व जलेबी लेने के लिए भेजा था। संदीप के सामने भी दोनों आरोपियों ने एक्सईएन के साथ क्रूरता की थी। पुलिस ने शुरुआत में संदेह होने पर संदीप को हिरासत में लिया था, लेकिन शनिवार को रात में ही छोड़ दिया गया था।
 
विज्ञापन

10 of 10
XEN Murder - फोटो : अमर उजाला
एक्सईएन की मौत दम घुटने से हुई थी। अमित अपने साथ टेप लेकर आया था, जिसका इस्तेमाल एक्सईएन की हत्या में किया गया। अमित और प्रदीप राम ने हत्या की बात कुबूल कर ली है।- सोमेन बर्मा, पुलिस अधीक्षक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें