फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में हादसा: पति को खाना देने जा रही पत्नी को पुलिस की गाड़ी ने उड़ाया, महिला की मौत; CO समेत तीन घायल, Video

Mon, 26 Jan 2026 05:59 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, रेणुकूट

सार

खाड़पाथर निवासी 55 वर्षीय अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह सोमवार दोपहर अपने पति व बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का वहां होटल है। महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थीं।
विज्ञापन
1 of 4
सीओ वाहन जो हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र स्थित मुर्धवा मोड़ के पास सोमवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रही अस्पताली देवी (55) की मौत हो गई। इस हादसे में सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय, गनर और चालक घायल हुए। उन्हें हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख सीओ को वाराणसी रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 4
मौके पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पत्नी और बच्चों के लिए खाना लेकर जा रही थी अस्पताली देवी
खाड़पाथर निवासी 55 वर्षीय अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह सोमवार दोपहर अपने पति व बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का वहां होटल है। महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज गति से आ रही सीओ पिपरी की बोलेरो अनियंत्रित हो गई। महिला को चपेट में लेते हुए वाहन सड़क किनारे पलट गया।  
विज्ञापन

3 of 4
सीओ का वाहन - फोटो : अमर उजाला
सीओ वाराणसी रेफर
हादसे में वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि सीओ पिपरी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है। इनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
मृतक महिला के पति और पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला
जांच के आदेश दिए गए
सूचना मिलते ही दुद्धी एसडीएम निखिल यादव अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उधर, पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें