ग्रहों के राजा सूर्य 15 जनवरी को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अब वर्ष 2080 तक मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी। इसके बाद फिर ज्योतिषीय गणना के अनुसार मकर संक्रांति की तिथि एक दिन आगे बढ़ जाएगी। यानी सूर्य का राशि परिवर्तन हर वर्ष 16 जनवरी को होगा। इस बार सूर्य का राशि परिवर्तन रात्रि 9.38 बजे हो रहा है। इसके साथ ही खरमास समाप्त होगा और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।