यूपी के दुद्धी तहसील का दिघुल गांव बीते सोमवार को अनूठी शादी का गवाह बना। इस शादी में एक ही मंडप में पहले दादा-दादी, फिर माता-पिता और भाई-भाभी का विवाह हुआ। इसके बाद बेटी का कन्यादान किया गया। इस शादी को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस विवाह की पूरे इलाके में खूब चर्चा रही।
दिघुल गांव में रहने वाले नंद कुमार की बेटी सपना की शादी तय थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। अब बारी थी सपना का कन्यादान कर खुशी-खुशी उसे ससुराल विदा करने की। तभी गांव के लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी कि सपना का कन्यादान कौन करेगा। दरअसल, दुल्हन सपना के माता-पिता से लेकर दादा-दादी या फिर उनके बड़े भाई का प्रेम विवाह हुआ है। हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह की रस्में नहीं हुई थीं। ऐसे में लोगों के बीच उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थी। नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें...