फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: मां को मारी गोली, पत्नी की हथौड़े से ली जान, तीन बच्चों को छत से फेंका; पांच कत्ल कर खुद ने दी जान

Sat, 11 May 2024 06:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

Sitapur Murder Case : यूपी के सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी। मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई।
विज्ञापन
1 of 7
sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक शख्स ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर जान दे दी। मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 7
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में अनुराग सिंह (45) ने रात ढाई से तीन बजे के करीब सबसे पहले अपनी मां सावित्री (62) को गोली मारी, इसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारी। इसके अलावा पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया, ताकि वो जिंदा न बचे। पत्नी के पास हथौड़ा पड़ा भी मिला है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर अनुराग ने खुद को गोली मार ली। मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। उसने बताया कि रात ढाई से तीन बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो खूनी मंजर देखा। 

 

4 of 7
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अनुराग उसे भी मारने के लिए दौड़ा, लेकिन अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगर वह ऐसा नहीं करता तो अनुराग उसे भी मार देता। सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

 
विज्ञापन

5 of 7
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
 
विज्ञापन

6 of 7
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है, आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह उम्र 45 वर्ष है, ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसपी चक्रेश मिश्र - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। अलग-अलग शव पर अलग तरह के चोट के निशान हैं। छत से फेंकने वाली बात इस परिवार के एक सदस्य ने ही बताई है। मामले की जांच कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। सूत्रों ने बताया कि अनुराग के कमरे में बेड के पास से एक 315 बोर का अवैध असलहा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें