पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण यमुना उफान पर पहुंच गई है। शामली में सोमवार सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर कम 230.70 मीटर पर बह रहा है। जिसके और अधिक बढ़ने की संभावना है।
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण पिछले तीन दिन से हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
यमुना।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, रविवार रात हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 1.9 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके चलते सोमवार सुबह 10:00 बजे यमुना का जलस्तर 230.7 मीटर हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
यमुना का हाल।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि यमुना का चेतावनी जलस्तर 231 मीटर और खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।
4 of 5
यमुना।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सोमवार रात एक बजे हथनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 2,58,343 क्यूसेक, सोमवार सुबह छह बजे 2,94,587 क्यूसेक और सुबह आठ बजे 2,79,898 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया।
ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि सोमवार रात तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। तहसीलदार गौरव सांगवान ने बताया कि तहसील क्षेत्र की सभी चार बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। तटवर्ती गांव के प्रधानों और चौकीदारों को यमुना नदी पर नजर रखने को कहा गया है।