विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सबकी निगाहें भारतीय किसान यूनियन के रुख पर टिकी थी, लेकिन भाकियू इस मामले में शांत नजर आई। भारतीय किसान यूनियन सुप्रीमो नरेश टिकैत ने कहा कि इस मसले पर ना कोई उनसे मिला और ना ही किसी से बात हुई है।
उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि चौधरी साहब ने समाज हित को ध्यान में रखकर मध्यस्थता की थी, ताकि किसी धरने प्रदर्शन से किसी तरह का माहौल खराब ना हो, लेकिन किसी को कानून को भी हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।