फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के तेवर: बोले- सीएम योगी पर दर्ज मुदकमों की कराएंगे जांच, जनता से किए ये बड़े वादे, पढ़िए पूरा भाषण

Wed, 02 Feb 2022 11:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 6
अखिलेश यादव और चौधरी जयंत। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव किसानों का चुनाव है। ये भाईचारा बनाम भाजपा का चुनाव है। किसान नकारात्मक राजनीति को अब हटाना चाहते हैं। भाजपा के विधायक और प्रत्याशी जहां भी जा रहे हैं उनका विरोध और तिरस्कार हो रहा है। जनता में आक्रोश है। अखिलेश यादव और चौधरी जयंत ने बुधवार को शामली में एमएसके रोड स्थित फॉर्म हाउस पर संयुक्त प्रेस वार्ता की। इसके बाद दोनों ने जिले में जनसंपर्क भी किया।

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मंगलवार को केंद्र सरकार का बजट पेश किया। जिसे अमृत बजट बताया जा रहा है, पहले बजट क्या जहर थे। भाजपा शब्दों से खिलवाड़ कर जनता को भ्रमित करना चाहती है। इन्होंने बजट में गरीबों के लिए हीरे सस्ते किए हैं, जूते-चप्पल सस्ते किए हैं। क्योंकि आम आदमी के जूते-चप्पल घिस गए हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। सपा के शासन में जितना काम हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ है। जो बिजली अब जनता को मिल रही है, वह सपा सरकार की देन है। भाजपा ने गंगा एक्सप्रेसवे शुरू कर दिया है, लेकिन इसे पूरा हम ही करेंगे। कैराना से लखनऊ के बीच की दूरी कम करने के लिए एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
चौधरी जयंत - फोटो : अमर उजाला
गन्ना जीतेगा, जिन्ना हारेगा: जयंत 
प्रेस वार्ता के दौरान रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत ने अपनी बात कैराना से शुरू की। उन्होंने कहा कि हमने कैराना के चुनाव में नारा दिया था कि गन्ना जीतेगा, जिन्ना हारेगा। इस बार भी हमारा यही नारा है। सकारात्मक रूप से हम चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार गठबंधन को युवाओं का पूरा साथ मिलेगा। बजट को लेकर कहा कि सरकार ने किसान और रोजगार सृजन के मुद्दे पर कुछ नहीं किया। मनरेगा योजना जो कोरोना के समय पलायन कर लौटने वाले गरीब मजदूरों के लिए संजीवनी साबित हुई थी, उसका बजट सरकार ने एक लाख 11 हजार करोड़ से घटाकर 73 हजार करोड़ कर दिया। काम के दिन भी घटा दिए, अब 100 में से 44 दिन ही रोजगार दिया जा रहा है। इसके अलावा किसानों से जुड़ी अन्य योजनाओं के बजट में भी कमी की गई है। किसानों और नौजवानों पर डबल इंजन सरकार की मार पड़ रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
शामली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा फिर उठाया  
अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा एक बार फिर उठाया। कहा कि सरकार आने पर हम कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देंगे। 300 यूनिट बिजली मुफ्त करेंगे। सिंचाई भी मुफ्त होगी। भाजपा सरकार में किसानों को समय पर खाद नहीं मिला। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हुआ। बिजली के बिल देखकर यहां करंट लगता है। सपा की सरकार आने पर 112 डायल गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे रिस्पांस टाइम और कम होगा और कानून-व्यवस्था में और सुधार होगा।

4 of 6
शामली पहुंचे अखिलेश यादव और चौधरी जयंत। - फोटो : amar ujala
हर गांव में बनाएंगे रनिंग ट्रैक 
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार आने के बाद खिलाड़ियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर खिलाड़ियों के इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। खिलाड़ियों के पोषण भत्ते में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
शामली पहुंचे अखिलेश यादव और चौधरी जयंत। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री का होगा राजनीतिक पलायन
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के सीएम और डिप्टी सीएम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। ये किसानों को जीप से रौंदने वाले लोग हैं। जयंत और मेरी जोड़ी से इन्हें डर लग रहा है। जनता को उपलब्धि न बताना पड़े, इसलिए भाजपा नेता उल्टे-सीधे बयान देते हैं। मुख्यमंत्री का राजनीतिक पलायन इस बार के चुनाव में होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शामली में प्रेस वार्ता करते अखिलेश और जयंत। - फोटो : amar ujala
प्रत्याशियों के साथ विजय यात्रा रथ पर किया जनसंपर्क
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने जिले की तीनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। मंच पर उनके साथ शामली विधानसभा प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी, थानाभवन के प्रत्याशी अशरफ अली खान और कैराना के प्रत्याशी और विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन के अलावा सपा नेता प्रो. सुधीर पंवार, रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी मौजूद रहे। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रत्याशियों के साथ विजय यात्रा रथ पर सवार होकर जनसंपर्क भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें