फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सरेबाजार बुर्के वाली युवती को खींचकर ले गया युवक, हाथ मोड़ा, नीचे गिराकर मारी लात; देखें वीडियो

Tue, 21 Apr 2026 05:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

थानाभवन क्षेत्र की एक युवती अपनी भाभी के साथ गढ़ीपुख्ता में डॉक्टर से दवा लौट रही थी। आरोपी मंजीत आया और युवती को खींचकर ले गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
सरेबाजार युवती को खींचकर ले जाता मनजीत। - फोटो : अमर उजाला
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में एक युवती के साथ दवा लेकर लौटते समय छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। विरोध करने पर आरोपी मंजीत ने दूसरे समुदाय की बुर्का पहने युवती को जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

2 of 6
गली में ले जाकर हाथ मोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को थानाभवन क्षेत्र की एक युवती अपनी भाभी के साथ गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव में डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी। लौटते समय गांव मुंडेट खादर निवासी मंजीत ने युवती को पकड़ लिया और एक सुनसान गली में ले गया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पीटकर नीचे गिराया। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि वहां आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। युवती का हाथ मोड़ा और उसके नीचे गिराकर कमर पर जोरदार लात मारी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
 

4 of 6
नीचे गिराकर लाती मारी। देखते रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के मौके पर पहुंचने और पुलिस को सूचना देने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन

5 of 6
काफी देर तक ऐसे ही पड़ी रही युवती और लोग तमाशबीन बने रहे। - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मंजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और उससे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धमकी देते हुए आरोप से लौटा मंजीत। - फोटो : अमर उजाला
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें