गन्ने के वाहनों से लगा जाम।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने मिल की गन्ना यार्ड में पहुंचकर मिल यूनिट हेड प्रदीप सल्लार और उप महाप्रबंधक दीपक राणा सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता की। किसानों की समस्या को देखते हुए मिल को सुचारु करने को कहा।
विधायक ने कहा कि पूरा शहर मिल न चलने की वजह से जाम की समस्या से झूम रहा है और किसान सड़कों पर दिन-रात गन्ना लिए खड़े हैं। जाम के कारण व्यापारियों का व्यापार भी ठप पड़ा है। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान भी जल्द किया जाए। चेतावनी दी कि जल्द ही बकाया भुगतान न हुआ और मिल की स्थिति न सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ संजीव, ओमपाल, वीरपाल, दिनेश, अमित, राजेंद्र, प्रदीप, रोहित, बिजेंद्र, कंवरपाल आदि किसान मौजूद रहे।