फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई शादी की गुहार: अब होगा तीन फीट के अजीम का निकाह, दिल्ली से युवती ने जारी किया वीडियो, देखें तस्वीरें

Wed, 31 Mar 2021 05:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, शामली
विज्ञापन
1 of 5
महिला थाने पहुंचा अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली निवासी एक युवती ने शामली के तीन फीट के अजीम मंसूरी से निकाह की पेशकश का वीडियो जारी किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अजीम अंसारी - फोटो : अमर उजाला
कैराना में मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के सबसे बड़े बेटे अजीम मंसूरी (26 वर्ष) का कद तीन फीट छह इंच है। पिछले दिनों अजीम ने शामली महिला थाने में पहुंचकर निकाह कराने की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अजीम के पहले भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए। वहीं मंगलवार को सोशल मीडिया पर दिल्ली निवासी एक पांच फीट कद की लड़की ने वीडियो बनाकर शेयर किया है, जिसमें उसने अजीम मंसूरी से निकाह की इच्छा व्यक्त की है।

4 of 5
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
उधर, अजीम के चाचा निसार अहमद ने बताया कि कई जगह अजीम के कद की लड़की मिली हैं। बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस को मामले की जानकारी देता अजीम। - फोटो : अमर उजाला
अजीम ने पुलिस से लगाई थी गुहार
अजीम मंसूरी ने महिला थाने पहुंचकर बताया था कि उसकी उम्र 26 साल है। वह शादी करना चाहता है, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है। उसने महिला थाने पर पुलिस से कहा कि शामली के एक मोहल्ले में उसकी लंबाई के बराबर लड़की है। उनसे रिश्ते की बात लगभग तय हो गई थी, लेकिन उसके घर वालों ने उसकी लंबाई कम बताते हुए रिश्ता करने से इंकार कर दिया। उसने पुलिस से उस लड़की से शादी कराने में मदद करने की मांग की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें