फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे निकाह के गजब किस्से: ढाई फीट के अजीम को मिली हैं ग्रेजुएट बेगम, हैरान कर देगी ये सच्चाई, तस्वीरें भी खास

Fri, 04 Nov 2022 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 9
अजीम मंसूरी व पत्नी बुशरा। - फोटो : amar ujala
हापुड़ की बुशरा से निकाह करने वाले अजीम मंसूरी बेहद खुश हैं। अजीम दूसरी कक्षा पास है तो वहीं अजीम की बेगम बुशरा ने बीकॉम कर रखा है। अजीम ने कहा कि जीवनसाथी मिलने से वह खुश हैं। शीघ्र ही वह उमरा करने मक्का शरीफ जाएंगे। शादी के बाद अजीम के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।

शामली जनपद में कैराना के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के 2.6 फीट कद के बेटे अजीम मंसूरी की बरात बुधवार देर रात हापुड़ में निकाह के बाद दुल्हन बुशरा को लेकर कैराना लौटी। जहां शादी का जश्न मना।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
परिजनों के साथ अजीम मंसूरी। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि अजीम मंसूरी की बेगम बुशरा का कद 3.2 फीट का बताया गया है। घर पहुंचने पर उनकी मां ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

3 of 9
अजीम मंसूरी व दुल्हन बुशरा - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को अजीम मंसूरी ने कहा कि अल्लाह ताला ने उसकी जोड़ी हापुड़ में बनाई थी। अब शादी होने के बाद वह और उसका परिवार बेहद खुश है।

4 of 9
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
अजीम मंसूरी ने कहा कि वह मुंह दिखाई की रस्म में अपनी पत्नी को सोने की अंगूठी नहीं दे सका है, क्योंकि वह तैयार नहीं हुई थी। हालांकि, एक-दो दिन में अंगूठी देगा। 
विज्ञापन

5 of 9
अजीम मंसूरी व दुल्हन बुशरा - फोटो : अमर उजाला
अजीम ने कहा कि बीवी ने बीकॉम फाइनल कर रखी है। बीवी और पढ़ना चाहेगी तो पढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 9
बुुशरा और अजीम। - फोटो : amar ujala
अजीम के दादा हाजी सलीम मंसूरी, बहनोई आसिफ मंसूरी व भाई नईम मंसूरी ने बताया कि कोई व्यवधान उत्पन्न न हो, इसलिए उनकी ओर से अभी दावत-ए-वलीमा का कार्यक्रम नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

7 of 9
अजीम और रिश्तेदार। - फोटो : amar ujala
अजीम के भाई नईम मंसूरी ने बताया कि उसने अपनी भाभी बुशरा को मुंह दिखाई के लिए एक चांदी का लॉकेट व अंगूठी दी है।

8 of 9
अजीम का निकाह। - फोटो : amar ujala
दिनभर लगा रहा लोगों का तांता
हर कोई अजीम मंसूरी के साथ उसकी पत्नी बुशरा का दीदार करना चाहता है। गुरुवार को अजीम मंसूरी के आवास पर आसपास में रहने वाली महिलाएं और क्षेत्र के लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने अजीम को शादी की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

9 of 9
ढाई फीट का दूल्हा। - फोटो : amar ujala
5100 रुपये मेहर के बांधे
अजीम मंसूरी के भाई नईम ने बताया कि हापुड़ में निकाह के दौरान 5100 रुपये की मेहर रखी गई। अजीम को एक अंगूठी, गले की एक चेन व हाथ की घड़ी भेंट की गई। सालियों को जूते उठाने पर 11 सौ रुपये का शगुन दिया गया। हापुड़ में निकाह के समय बहुत भीड़ होने पर पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें