फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर हत्याकांड: ‘उसने मुझे गाली दी, इसलिए कर दी हत्या’; जो बीच में आया वो भी जाएगा, भोलू की पोस्ट से हड़कंप

Thu, 27 Aug 2026 02:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में गोगी गैंग से जुड़े बताए जा रहे भोलू शाहपुरिया की सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी फैल गई है। पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी का दावा किया गया। पुलिस शामली से हरियाणा तक दबिश दे रही है।
विज्ञापन
1 of 7
अंकित हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शामली के हरियाणवी गायक एवं अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के बीच सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। गोगी गैंग से जुड़े बताए जा रहे भोलू शाहपुरिया के नाम से इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट में अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।



पोस्ट में आरोप लगाया गया कि अंकित गैंग के दुश्मनों के साथ मिला हुआ था और गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ जोगी की हत्या के बाद उसके समर्थन में गाना बनाकर उनके खिलाफ माहौल तैयार कर रहा था। पोस्ट में यह भी धमकी दी गई कि ‘यह तो अभी शुरुआत है, सभी का नंबर आएगा।’ हालांकि वायरल पोस्ट की सत्यता और इसके पीछे की वास्तविकता की पुलिस तकनीकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस की माैजूदगी में गांव पहुंचा शव, भाई का फूटा गुस्सा, हत्यारों की तलाश में STF
विज्ञापन

2 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
जोगी की हत्या के बाद अंकित ने गाया था चर्चित गाना
पुलिस जांच के अनुसार, गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ जोगी की 24 सितंबर 2021 को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। वकील के वेश में पहुंचे हमलावरों ने जोगी पर गोलियां चलाई थीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों की भी मौत हो गई थी।

जोगी की हत्या के बाद अंकित बालियान ने ‘भाई कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ नाम से गाना गाया था। यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चित हुआ था। अब वायरल पोस्ट में इसी गाने और जोगी की हत्या से जुड़ी कथित रंजिश को अंकित की हत्या की वजह बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
गोगी गैंग एंगल पर पुलिस की पैनी नजर
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित हत्याकांड में गोगी गैंग से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पोस्ट किसने और किन परिस्थितियों में अपलोड की।

पुलिस के अनुसार सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और किसी एक वजह को अभी अंतिम कारण नहीं माना गया है।
 

4 of 7
गांव पहुंचा अंकित का शव - फोटो : अमर उजाला
शामली से हरियाणा तक ताबड़तोड़ दबिश
अंकित हत्याकांड में संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं। शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ में भी दबिश दी जा रही है। वहीं हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और रोहतक में भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस वारदात के बाद बदमाशों के भागने वाले रास्तों, उनके संभावित ठिकानों और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

विज्ञापन

5 of 7
गांव पहुंचा अंकित का शव - फोटो : अमर उजाला
अपराध की दुनिया में दहशत से जुड़ा रहा गोगी गैंग
गोगी गैंग की शुरुआत दिल्ली के गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी से जुड़ी बताई जाती है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह दिल्ली, हरियाणा और एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहा है। गिरोह से जुड़े लोगों के नाम हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और हथियारों से जुड़े मामलों में सामने आते रहे हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
गांव पहुंचा अंकित का शव - फोटो : अमर उजाला
टिल्लू गैंग से रही पुरानी दुश्मनी
गोगी गैंग और टिल्लू गैंग के बीच लंबे समय से चली आ रही गैंगवार भी पुलिस की जांच के दायरे में है। दोनों गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई कई आपराधिक घटनाओं का कारण बनी। रोहिणी कोर्ट में 2021 में जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या भी इसी गैंगवार की चर्चित घटनाओं में शामिल रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जल्द खुलासे के प्रयास में
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस हत्याकांड से जुड़े संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें