शामली में सोमवार रात एसटीएफ मेरठ की चौसाना-गंगोह मार्ग पर उदपुर ईंट भट्ठे के पास कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आमने-सामने की हुई फायरिंग में गोली लगने से मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग और मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर एक लाख का इनामी समेत चार बदमाश मारे गए।
शामली में मुठभेड़ में मारे गया एक लाख का इनामी बदमाश अरशद 14 साल तक लगातार उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और हरियाणा में करनाल की जेल में बंद रहा था। 16 मई 2024 को वह करनाल जेल से जमानत पर आया था। अरशद के परिजनों का कहना है कि वह उसे पुलिस के सामने पेश करना चाहते थे।
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव बाढ़ी माजरा निवासी अरशद के भाई राशिद, दिव्यांग साजिद और वाजिद उर्फ वाजा पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। राशिद ने बताया कि अरशद चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। चारों भाइयों के पास करीब 15 बीघा खेती की जमीन है और परिवार मजदूरी करता है।
विज्ञापन
2 of 9
मृतक बदमाश अरशद का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
बताया कि ज्यादातर मुकदमों में वह बरी हो चुका था। पुलिस उनके घर पर आती थी, जिस कारण वे अरशद को पुलिस के सामने पेश करना चाहते थे, लेकिन वह डर के मारे इधर-उधर रिश्तेदारियों व अन्य स्थानों पर उनसे इधर-उधर छिपता फिर रहा था। उसके पास कोई फोन नहीं था। मंगलवार सुबह को उन्हें फोन पर सोशल मीडिया पर अरशद के मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी मिली।
सतीश के परिजन बोले- उन्हें शव दिखाए बिना पोस्टमार्टम न कर देना
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए करनाल के अशोक विहार निवासी सतीश के परिजन व रिश्तेदार मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। भाई बंटी ने बताया कि सतीश के 18 और 13 वर्ष की दो लड़की हैं। उसकी पत्नी की करीब साढ़े तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बताया सतीश सोमवार दोपहर शादी में जाने की बात कहकर घर से गया था। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच हो गया। थाना मधुबन पुलिस ने उन्हें सतीश के मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी दी। बंटी का कहना है कि सतीश पर करीब 20 साल पहले मारपीट का एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह बरी हो चुका था।
4 of 9
शामली पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक बदमाश सतीश को देखने की जिद करते परिजन
- फोटो : संवाद
परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले सतीश का शव दिखाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। इसे लेकर पुलिस व परिजनों के बीच नोकझोंक हुई। परिजनों ने पुलिस से कहा कि उन्हें शव दिखाए बिना पोस्टमार्टम न किया जाए। अगर ऐसा किया तो वे शव को नहीं ले जाएंगे और इस मामले में आगे तक जाएंगे। अगर मुख्यमंत्री तक प्रयागराज भी जाना पड़ा तो वहां भी जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 9
मृतक बदमाश मंजीत का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
15 दिन पहले शामली में काम देखने की बात कहकर घर से गया था मंजीत
शामली एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए जिला सोनीपत के गांव रोहट निवासी मंजीत की बहन रीनू देर शाम परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची। रीनू ने बताया कि वह तीन बहन और दो भाई थे। मंजीत सबसे छोटा था। बड़े भाई की कई साल पहले मौत हो गई थी। माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। मंजीत के चार माह का लड़का है। उसकी पत्नी का नाम सोनम है। उसने बताया कि मंजीत 10-15 दिन पहले घर से शामली में काम देखने की बात कहकर गया था। इसके बाद मोबाइल फोन पर कई बार बात हुई।
विज्ञापन
6 of 9
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पड़े हथियार
- फोटो : संवाद
सोमवार रात में भी करीब नौ बजे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने एक-दो दिन में घर पहुंचने की बात कही थी। सुबह पुलिस ने उसके मारे जाने की सूचना दी। रीनू का कहना है कि मंजीत खेती करता था। उसका कहना है कि जिस तरह से उसका भाई को मारा गया है, वह गलत हुआ, इसमें कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
7 of 9
गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई मुठभेड के बाद जांच करती जांच करती फोरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद
एसटीएफ से मुठभेड़ में मुकीम काला गैंग के एक लाख के इनामी अरशद समेत चार बदमाश ढेर
शामली में सोमवार रात एसटीएफ मेरठ की चौसाना-गंगोह मार्ग पर उदपुर ईंट भट्ठे के पास कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आमने-सामने की हुई फायरिंग में गोली लगने से मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग और मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर एक लाख का इनामी समेत चार बदमाश मारे गए। सहारनपुर के गंगोह निवासी अरशद, सोनीपत के रोहट गांव के मंजीत उर्फ बिल्ला उर्फ जुबैर, करनाल के मधुबन के अशोक विहार निवासी सतीश और एक अन्य गोली लगने से घायल हुआ।
8 of 9
गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई मुठभेड के बाद जांच करती जांच करती फोरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद
करनाल के अस्पताल में चारों बदमाशों की मौत हो गई जबकि गोली लगने से घायल एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील को गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौथे बदमाश की शिनाख्त देर रात करनाल के घरौंडा निवासी 30 वर्षीय मनवीर पुत्र फूल सिंह के रुप में हुई है। डीआईजी सहारनपुर रेंज अजय साहनी ने बताया एसटीएफ को सोमवार को सूचना मिली कि कग्गा और मुकीम काला गैंग का एक लाख का इनामी अपने तीन साथियों के साथ शामली के झिंझाना क्षेत्र के चौसाना में हरियाणा से ब्रेजा कार से लूटपाट करने जा रहे हैं। सूचना पर एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार ने टीम के साथ घेराबंदी की।
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पड़े हथियार
- फोटो : संवाद
उदपुर ईंट भट्ठे के पास बदमाशों की कार को रुकवाने का प्रयास किया। जिस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में चारों बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद करनाल के अस्पताल में चारों की मौत हो गई। जबकि टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील भी छाती और शरीर के अन्य स्थानों पर तीन गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन पिस्टल, एक कार्बाइन और काफी संख्या में कारतूस बरामद किए।