फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli Encounter: 15 साल बाद एक साथ यूपी में मारे गए चार बदमाश, जौनपुर में छह बदमाशों का हुआ था एनकाउंटर

Wed, 22 Jan 2025 12:04 PM IST
शाहरुख खान संजीव शर्मा, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में सोमवार रात एसटीएफ मेरठ की चौसाना-गंगोह मार्ग पर उदपुर ईंट भट्ठे के पास कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आमने-सामने की हुई फायरिंग में गोली लगने से मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग और मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर एक लाख का इनामी समेत चार बदमाश मारे गए।
विज्ञापन
1 of 10
Shamli Encounter - फोटो : अमर उजाला
मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग के सरगना एक लाख के इनामी अरशद समेत चार बदमाशों को मार गिराने में एसटीएफ मेरठ ने बाजी मार ली है और शामली पुलिस फिर पिछड़ गई। स्थानीय पुलिस मंगलवार सुबह तक भी मामले की जानकारी नहीं होने की बात कहती रही। फ्लैश बैक में जाए तो शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली निवासी कलीम को 17 अगस्त को एसटीएफ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसकी भनक भी शामली पुलिस को नहीं लग सकी थी।

इसके अलावा एक माह पहले ही मेरठ नारकोटिक्स विभाग की टीम ने 16 किलो मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था जिसमें दो बिहार के रहने वाले थे। इसके अलावा नकली नोटों के प्रकरण में एसटीएफ ने दो आरोपी गिरफ्तार किए और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी तक नहीं लगी थी। 
विज्ञापन

2 of 10
बदमाशों की कार में लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला
15 साल बाद एक साथ यूपी में मारे गए चार बदमाश
एसटीएफ एसपी ने बताया कि 15 साल पहले जौनपुर में छह बदमाशों को पुलिस ने एक साथ एनकाउंटर में मार गिराया था। अब 15 साल बाद शामली में चार बदमाशों को एक साथ एसटीएफ ने मार गिराया है। वरना एक या फिर दो बदमाशों को ही टीमें एनकाउंटर में मार रही थी। 

 
विज्ञापन

3 of 10
गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई मुठभेड के बाद जांच करती जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : संवाद
एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ में कुछ वर्षों में मारे गए बदमाश
वर्ष 2017 में मुकीम के भाई वसीम काला को मेरठ में एनकाउंटर में मार गिराया था।
वर्ष 2017 में ही मुकीम गैंग के ही फुरकान को मुजफ्फरनगर में मारा गया।
वर्ष 2019 में भौराकलां के दो लाख के इनामी धीरज को मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में मार गिराया।
वर्ष 2023 में मेरठ में अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मारा, अनिल वेस्ट यूपी का बड़ा माफिया था।
वर्ष 2024 में दिसंबर माह में मेरठ में दो लाख के इनामी सोनू मटका को एनकाउंटर में मार गिराया।

4 of 10
गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई मुठभेड के बाद जांच करती जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : संवाद
इनामी अरशद ने इन वारदातों को दिया था अंजाम, एसटीएफ के अनुसार
वर्ष 2011 में शामली कोतवाली क्षेत्र में करनाल के किसानों से 86 हजार रुपये लूटे थे।
वर्ष 2011 में ही पुलिस मुखबिरी के शक में अपने ही गांव के अकबर की दिन दहाड़े हत्या कर दी थी। मामला गंगोह थाने में दर्ज है।
वर्ष 2013 में गंगोह में एक व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया।
वर्ष 2013 में गंगोह में एक व्यापारी से बीस लाख रुपये और व्यापारी के गनर इकराम को गोली मार दी थी।
 
विज्ञापन

5 of 10
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पड़े हथियार - फोटो : संवाद
यह भी जानें..
वर्ष 2013 में अरशद जेल चला गया। इसके बाद वर्ष 2024 में जमानत पर बाहर आया और वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
मंजीत ही अरशद का शार्प शूटर था, उसी को मदद से दोनों गैंगों को चलाया जा रहा था।
अरशद और मंजीत ने नवंबर 2024 में भारत फाइनेंस बैंक बेहट में डकैती की वारदात को साथियों के साथ अंजाम दिया था।

मंजीत ने अपने भाई की कर दी थी हत्या
एसटीएफ के अनुसार, मंजीत ने वर्ष 2021 में हरियाणा में अपने भाई की हत्या कर दी थी, जिसके संबंध में सोनीपत के सदर थाने पर मामला दर्ज है।
विज्ञापन

6 of 10
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पड़े हथियार - फोटो : संवाद
हत्या के मामले में पैरोल पर था मंजीत
एसटीएफ के अनुसार, अभी तक की उनकी जांच में सामने आया है कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मंजीत दहिया ने वर्ष 2021 में हत्या की थी। हत्या के मुकदमे में उसे बीस साल की सजा सुनाई थी। पांच माह पहले ही वह 40 दिन की पैरोल पर जेल से आया था। इसके बाद वह वापस नहीं गया। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी।
विज्ञापन

7 of 10
मृतक बदमाश अरशद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
एसटीएफ से मुठभेड़ में मुकीम काला गैंग के एक लाख के इनामी अरशद समेत चार बदमाश ढेर
शामली में सोमवार रात एसटीएफ मेरठ की चौसाना-गंगोह मार्ग पर उदपुर ईंट भट्ठे के पास कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आमने-सामने की हुई फायरिंग में गोली लगने से मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग और मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर एक लाख का इनामी समेत चार बदमाश मारे गए। सहारनपुर के गंगोह निवासी अरशद, सोनीपत के रोहट गांव के मंजीत उर्फ बिल्ला उर्फ जुबैर, करनाल के मधुबन के अशोक विहार निवासी सतीश और एक अन्य गोली लगने से घायल हुआ।

8 of 10
मधुबन करनाल निवासी सतीश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
करनाल के अस्पताल में चारों बदमाशों की मौत हो गई जबकि गोली लगने से घायल एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील को गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौथे बदमाश की शिनाख्त देर रात करनाल के घरौंडा निवासी 30 वर्षीय मनवीर पुत्र फूल सिंह के रुप में हुई है। डीआईजी सहारनपुर रेंज अजय साहनी ने बताया एसटीएफ को सोमवार को सूचना मिली कि कग्गा और मुकीम काला गैंग का एक लाख का इनामी अपने तीन साथियों के साथ शामली के झिंझाना क्षेत्र के चौसाना में हरियाणा से ब्रेजा कार से लूटपाट करने जा रहे हैं।

9 of 10
मृतक बदमाश मंजीत का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
सूचना पर एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार ने टीम के साथ घेराबंदी की। उदपुर ईंट भट्ठे के पास बदमाशों की कार को रुकवाने का प्रयास किया। जिस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में चारों बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद करनाल के अस्पताल में चारों की मौत हो गई। जबकि टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील भी छाती और शरीर के अन्य स्थानों पर तीन गोली लगने से घायल हो गए।

 
विज्ञापन

10 of 10
शामली पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक बदमाश सतीश को देखने की जिद करते परिजन - फोटो : संवाद
पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन पिस्टल, एक कार्बाइन और काफी संख्या में कारतूस बरामद किए। सूचना पर डीआईजी सहारनपुर रेंज अजय साहनी, एसपी शामली रामसेवक गौतम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसटीएफ के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने चारों बदमाशों के खिलाफ झिंझाना थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। डीआईजी ने कहा कि गिरोह काफी समय से वारदातों को अंजाम दे रहा था। सदस्यों के खात्मे के बाद यूपी, हरियाणा में अपराधों पर अंकुश लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें