शामली में दोहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बरा हाल है। वहीं रोते हुए मां ने कहा कि मेरा तो सब कुछ ही लूट गया है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा और पौता इकलौता था। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए यूपी पुलिस के सिपाही विक्रांत और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने तीन टीम लगाई हैं। विक्रांत की तैनाती फिलहाल नोएडा पुलिस लाइन में बताई जा रही है।
ये था मामला
नोएडा में तैनात एक सिपाही ने मेरठ निवासी भूपेंद्र (48) और उनके बेटे अर्जुन (20) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार देर शाम दोनों के शव एक नलकूप पर मिले। सिपाही सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से सिपाही की पत्नी, भाई और मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।