फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पिता-पुत्र के सिर और सीने में मारी गई थीं गोलियां, खौफनाक है पूरी वारदात

Fri, 08 Apr 2022 12:05 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

मेरठ की न्यू सैनिक कॉलोनी निवासी भूपेंद्र पुत्र बिजेंद्र और उसके पुत्र अर्जुन की बुधवार शाम गोली मारकर हत्या करने के बाद शव कांधला थाना क्षेत्र के सल्फा गांव में फेंक दिए गए थे।
विज्ञापन
1 of 6
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala
शामली जनपद में लेन-देन के विवाद में पिता-पुत्र को दो-दो गोली मारी गई थी। इनमें एक गोली सिर में और दूसरी सीने में मारी गई। पोस्टमार्टम से पहले दोनों के शव का एक्स-रे कराया गया तो इसकी पुष्टि हुई। अर्जुन के सीने में मारी गई गोली रीढ़ की हड्डी के पास फंसी मिली, जबकि भूपेंद्र को लगी दोनों ही गोलियां आर-पार हो गईं। इस मामले में आरोपी सिपाही विक्रांत, उसका भाई अर्जुन और साथी मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मेरठ की न्यू सैनिक कॉलोनी निवासी भूपेंद्र पुत्र बिजेंद्र और उसके पुत्र अर्जुन की बुधवार शाम गोली मारकर हत्या करने के बाद शव कांधला थाना क्षेत्र के सल्फा गांव में फेंक दिए गए थे। भूपेंद्र की मां सुरेश देवी ने मखमूलपुर गांव निवासी सिपाही विक्रांत व उसके परिजनों और एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बुधवार रात ही विक्रांत के भाई अर्जुन, पत्नी शिवानी और मां मुद्रेश को देर रात में गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार हुए विक्रांत व मोनू पुत्र सुकरमपाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala
एडीजी राजीव संभरवाल, डीआईजी प्रीतिंदर सिंह गुरुवार सुबह घटना स्थल पहुंचे और अधीनस्थों से मामले की जानकारी ली। साथ ही फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

3 of 6
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala
कांधला पुलिस मौके पर पहुंचती तो बच सकती थी पिता-पुत्र की जान 
पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। भूपेंद्र की मां सुरेश देवी ने बुधवार करीब दोपहर तीन बजे 112 नंबर पर कॉल की थी। जिसके बाद पीआवी मखमूलपुर पहुंची। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट होती रही। पीआरवी पर तैनात जवानों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।

4 of 6
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala
उन्होंने कांधला थाने फोन करके पुलिस बल भेजने के लिए कहा, लेकिन थाने से काफी देर तक पुलिस बल नहीं पहुंचा। विक्रांत पिता-पुत्र को कांधला थाने लेकर जाने की बात कहते हुए निकल गया।
विज्ञापन

5 of 6
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है इसके कुछ देर बाद ही आरोपियों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी और शव सल्फा के जंगल में फेंक दिए। इस मामले में एसएसपी सुकीर्ति माधव ने पीआरवी पर तैनात सिपाही रजत और सोनू कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शामली डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
मामले में आरोपी सिपाही विक्रांत, उसका भाई अर्जुन और साथी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी एक आरोपी विरेंद्र अभी फरार है। उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। - सुकीर्ति माधव, एसएसपी, शामली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें