Father jumped into Yamuna with four children: कैराना निवासी सलमान की पत्नी खुशनुमा अपने प्रेमी साबिर के साथ चली गई। इससे आहत होकर सलमान ने चार बच्चों को लेकर यमुना में छलांग लगा दी। सलमान और उसकी बेटी महक का शव मिला चुका है, तीन बच्चों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
1 of 4
गिरफ्तार खुशनुमा और उसका प्रेमी साबिर।
- फोटो : अमर उजाला
साबिर का सलमान के घर आना-जाना था। वह उसका दूर का रिश्तेदार था। सलमान को ये जरा भी गुमान नहीं था कि उम्र में छह साल छोटा साबिर उसकी पत्नी के साथ संबंध बना लेगा। इसी का नतीजा ये निकला कि सलमान ने अपने बच्चों समेत नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
2 of 4
सलमान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात माह पहले शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सलमान की पत्नी खुशनुमा ने बताया कि पिछले सात माह से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी जौला निवासी साबिर की कैराना में रिश्तेदारी थी। सलमान के पिता शफीक के साथ भी साबिर के परिवार से दूर की रिश्तेदारी होने के कारण साबिर का सलमान के घर आना जाना था। खुशनुमा चार बच्चों की मां तथा उसकी उम्र 30 साल के आसपास थी, जबकि प्रेमी साबिर 22 साल का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 7 माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू होने पर खुशनुमा पांच बार साबिर के साथ चली गई थी। बाद में साबिर के घर वाले ही खुशनुमा को वापस छोड़ जाते थे।
विज्ञापन
3 of 4
सलमान के पिता और बहन रोते बिलखते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो अक्तूबर को साबिर और खुशनुमा को सलमान ने बातचीत करते देख लिया था, जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद खुशनुमा अकेली बस द्वारा कांधला पहुंची। वहां पर खुशनुमा ने फोन करके जौला से अपने प्रेमी साबिर को कांधला बुलाया। यहां से दोनों बस द्वारा शामली पहुंचे। शामली में एक कमरा किराये पर लेकर दोनों वहीं रहने लगे थे।
यमुना में जारी तीन बच्चों की तलाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साबिर अविवाहित है और कक्षा पांचवीं तक पढ़ा है। साबिर पूर्व में कार चलाता था, मगर अब कोई काम नहीं कर रहा था। खुशनुमा भी पढ़ी लिखी नहीं है। खुशनुमा ने बताया कि बच्चों की मौत की खबर सुनने पर उसे दुख हुआ था, लेकिन पुलिस के डर के कारण वह कैराना नहीं आई।