Father jumped into Yamuna with four children: कैराना निवासी सलमान की पत्नी खुशनुमा अपने प्रेमी साबिर के साथ चली गई। इससे आहत होकर सलमान ने चार बच्चों को लेकर यमुना में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने खुशनुमा और साबिर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
गिरफ्तार खुशनुमा और उसका प्रेमी साबिर।
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से आहत कैराना के मोहल्ला आलकला के सलमान द्वारा अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सलमान की पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
2 of 5
साबिर की फाइल फोटो और इंसाफ की गुहार लगाते उसके पिता।
- फोटो : अमर उजाला
दो अक्तूबर को मोहल्ला खैलकला निवासी खुशनुमा अपने पति सलमान के साथ झगड़ा करने के बाद अपने प्रेमी साबिर निवासी गांव जौला के साथ चली गई थी। अगले दिन तीन अक्तूबर को साबिर ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व तीन वीडियो अपनी बहन को भेजे थे, जिसमें मौत के लिए पत्नी, उसके प्रेमी और अन्य को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
3 of 5
यमुना में बच्चों की तलाश करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सलमान के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सलमान की पत्नी खुशनुमा व उसके प्रेमी साबिर, हारुन, इंतजार, इस्तकार, अंजुम के के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
4 of 5
बच्चों की तलाश करती टीम, मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलीपुर पुलिया के पास से सलमान की पत्नी खुशनुमा और उसे प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में थे। पुलिस ने चालान करके मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
खुदकुशी से पहले सलमान ने बच्चों के साथ वीडियो में बयां किया दर्द।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने कहा कि उसे अपने बच्चों की मौत का दुख है, मगर पति की मौत का दुख नहीं है। पति पर आए दिन मारपीट का भी आरोप लगाया। साबिर के साथ उसे अच्छा लगता था। एसपी का कहना है कि वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।