अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दिन निकलते ही हजारों की संख्या में गन्ना मंत्री के समर्थक, रिश्तेदार, दोस्त, समाज व आसपास क्षेत्र के लोग उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए थे। ग्यारह बजे गन्ना मंत्री के पिता ठाकुर रणवीर सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हालांकि शनिवार को कस्बे में बाजार बंद रहता है। लेकिन शनिवार को कस्बे में शांत भीड़ रही।