पुलिस को मामले की जानकारी देता अजीम।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कैराना से महिला थाने पहुंचे अजीम मंसूरी ने बताया कि उसकी उम्र 26 साल है। वह शादी करना चाहता है, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है। उसने महिला थाने पर पुलिस से कहा कि शामली के एक मोहल्ले में उसकी लंबाई के बराबर लड़की है। उनसे रिश्ते की बात लगभग तय हो गई थी, लेकिन उसके घर वालों ने उसकी लंबाई कम बताते हुए रिश्ता करने से इंकार कर दिया। उसने पुलिस से उस लड़की से शादी कराने में मदद करने की मांग की।