फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार वर्ष बाद मिला इंसाफ: भजन गायक और परिवार के हत्यारे को फांसी की सजा, आरोपी के चेहरे पर नहीं दिखा गम

Wed, 22 May 2024 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
भजन गायक हत्याकांड, आरोपी को फांसी की सजा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली में प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक हत्याकांड में दोषी करार दिए शिष्य हिमांशु सैनी को साढ़े चार साल बाद कुकर्मों की सजा सुनाई गई। न्यायाधीश ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। मामला जनपद सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार की कोर्ट में चल रहा था।

30 दिसंबर 2019 की रात शामली के थाना आदर्श मंडी की पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक और उनके परिवार पर भजन गायक का शिष्य हिमांशु सैनी काल बनकर टूट पड़ा था। हिमांशु सैनी ने सोते हुए ही अपने गुरु अजय पाठक की तलवार से काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उनकी पत्नी स्नेह लता और मासूम बेटी वसुंधरा और बेटे भागवत की भी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

2 of 7
आरोपी हिमांशु को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्यारे का प्लान था कि चारों के शवों को गाड़ी में डालकर कहीं ऐसी जगह डाल दिया जाए, ताकि उनका पता ना चल सके। इस प्लान में हत्यारे ने मासूम भागवत के शव को अजय पाठक की गाड़ी की डिक्की में रखा। इस दौरान दिन निकलना शुरू हुआ तो हिमांशु सैनी की हिम्मत नहीं हुई कि वह अन्य शवों को भी गाड़ी में डाल सके। हत्यारा भागवत के शव को गाड़ी की डिक्की में लेकर पहले अपने गांव झाड़खेड़ी गया और उसके बाद दिल्ली पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी हिमांशु को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देर रात दिल्ली से वापस लौटकर हत्यारे ने अजय पाठक की गाड़ी को पानीपत टोल प्लाजा के पास खड़ी करके उसमें आग लगा दी थी। मासूम भागवत का शव गाड़ी के साथ काफी हद तक जल गया था। गाड़ी में आग देखकर पानीपत पुलिस ने हिमांशु सैनी को दबोच लिया और गाड़ी की आग बुझाई। गाड़ी की डिक्की में भागवत का अधजला शव मिलने पर पानीपत पुलिस ने हिमांशु और गाड़ी को आदर्श मंडी पुलिस को सौंप दिया था।

आदर्श मंडी पुलिस ने हत्यारे हिमांशु सैनी की निशानदेही पर भजन गायक के घर से लूटे गए गहने और नकदी बरामद करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त तलवार और खंजर भी बरामद कर लिया था। हत्यारे हिमांशु को जिला न्यायाधीश अनिल कुमार ने दोषी करार दिया था। बुधवार को दोषी को न्यायाधीश ने फांसी की सजा सुनाई गई।

4 of 7
आरोपी हिमांशु को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देशभर में हत्याकांड की थी गूंज
चौहरे हत्याकांड की गुंज पूरे देश में फैली थी। मृतक अजय पाठक के बड़े भाई हरिओम पाठक ने थाना आदर्श मंडी में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हिमांशु सैनी का चालान करके कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेजा गया था। तब से आज तक हिमांशु सैनी मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। बुधवार (आज) दो मासूम बच्चों सहित परिवार के सभी चारों सदस्यों की हत्या करने के अपराधी को उसके कर्मों की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी हिमांशु को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने यह किया था खुलासा
बेटे का शव मिलने के बाद त्तकालीन एसपी विनीत जायसवाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि लूट के इरादे से आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी को रिमाँड के लेने के बाद उसके पास से पास से पुलिस ने 22 लाख के जेवर, दो लाख की नकदी दिल्ली से बरामद की थी। तीन कीमती घड़ियां, गिटार भी बरामद किया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि हिमांशु ने दिल्ली के बुराडी के संतनगर में किराए पर फ्लैट लिए हुए था, जिसमें से नकदी ओर जेवरात बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी को कोर्ट लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्यारे ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया था तार-तार
हत्यारे हिमांशु सैनी ने पंजाबी कॉलोनी में चोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर गुरु शिष्य के रिश्ते को तार-तार किया था। हर किसी ने हिमांशु के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजय पाठक के भाई - फोटो : अमर उजाला
फांसी की सजा के बाद यह बोले मृतक अजय के भाई हरिओम पाठक
मैं न्यायायलय और न्यायाधीश का आभारी हूं। जिन्होंने सत्य को देखा और जघन्य चौहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले को मौत की सजा सुनाई गई। सभी का शुक्रगुजार हूं। पहले से ही हमें न्यायालय पर विश्वास था। सच की जीत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें