Shamli News: शामली के बड़े दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष ने इस्लाम धर्म अपना लिया। साथ ही चांदनी नाम की मुस्लिम युवती से निकाह कर लिया। पिता देवराज ने जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया, तो पुलिस ने युवती व उसके पिता को जेल भेज दिया। अब आयुष ने मीडिया के सामने आकर आपनी बात कही।
दवा कारोबारी देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक ने सोमवार को मीडिया के सामने आकर कहा कि उसका जबरन धर्मांतरण नहीं कराया गया। उसने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया है और अपने फैसले से पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है। उसकी मां और पिता पूजा करते हैं और वह नमाज पढ़ता है। वह अपने माता पिता और चांदनी, किसी को भी नहीं छोड़ेगा। दोनों परिवार उसके अपने हैं।
विज्ञापन
2 of 6
आयुष मलिक उर्फ रहमान।
- फोटो : अमर उजाला
आयुष मलिक उर्फ रहमान ने कहा कि समाज के लोग उस पर दोबारा धर्म बदलने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन वे किसी दबाव में नहीं आएगा। उसने 2008 से इस्लाम धर्म अपनाया था। चार साल पहले शामली की चांदनी कुरैशी से दिल्ली में निकाह किया। पिता देवराज मलिक की तरफ से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के सवाल पर कहा कि समाज के दबाव में उन्होंने यह कदम उठाया है। ब्रेनवाश के सवाल पर कहा कि अगर ऐसा होता तो वह अपने माता पिता को भूल गया होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
आयुष मलिक उर्फ रहमान।
- फोटो : अमर उजाला
आयुष ने कहा कि कुछ लोग इस मामले को बेवजह तूल दे रहे हैं। पाकिस्तान या फिलिस्तीन से उसका कोई संबंध नहीं है। पाकिस्तानी डा. इसरार का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी कही हुई बातों को कोई मौलाना नहीं काट पाता। उनकी स्पीच आपसी मोहब्बत व प्रेम का संदेश देती है, इसलिए वह उनकी स्पीच सुनता है।
दाढ़ी बढ़ाने के सवाल पर कहा कि ये हमारे इस्लाम में सुन्नत है। हमारे नबी ने भी दाढ़ी रखी थी। उसके माता-पिता पूजा पाठ करते हैं और वह पांच वक्त की नमाज पढ़ता है। दोनों ही परिवार मेरे अपने है, वह किसी को नहीं छोड़ेगा।
4 of 6
गिरफ्तार की गई चांदनी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के रडार पर आए शामली, गाजियाबाद, दिल्ली के कई मौलाना
शहर के प्रसिद्ध दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते पुत्र आयुष का धर्मांतरण कराने के प्रकरण में शामली के साथ गाजियाबाद व दिल्ली के कई मौलाना पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस व खुफिया विभाग की टीमें युवक का पाकिस्तान व फलस्तीन कनेक्शन की भी जांच कर रही है। इस प्रकरण में पुलिस युवती व उसके पिता को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन मौलाना समेत नौ आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस की गिरफ्त में चांदनी और उसका पिता।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी के अनुसार, पुलिस की जांच में सामने आया कि आयुष पाकिस्तान के डॉ. इसरार की यू ट्यूब चैनल पर स्पीच सुनकर फॉलो करता था। पुलिस की पूछताछ में आयुष ने फलस्तीन का भी जिक्र किया है। पुलिस आयुष का पाकिस्तान व फलस्तीन कनेक्शन तलाश रही है। आयुष के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने के साथ फंडिंग होने और उसके संपर्क वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को धर्मांतरण कराने में बड़ा रैकेट होने का अंदेशा है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में एसपी एनपी सिंह ने एसआईटी समेत पुलिस की कई टीमें गठित की हैं, जो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। साथ ही एलआईयू व खुफिया टीमों को जांच में लगाया गया है।
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने किया कार्रवाई की मांग के लिए प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये है मामला
चार दिन पहले जिला मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित योग साधना आश्रम स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आयुष के धर्मांतरण के मुद्दे को उठाया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने पर 12 जून को कुरैशी बस्ती में हिंदू महापंचायत करने की घोषणा की थी। पुलिस ने दो दिन पहले शनिवार देर रात मोहल्ला दयानंद नगर निवासी दवा कारोबारी देवराज मलिक की तहरीर पर उसके बेटे आयुष का धर्मांतरण कराने के आरोप में मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी चांदनी कुरैशी, उसकी बहन सुमाइला, राहिल व राबिया, उसके पिता इस्लाम कुरैशी, भाई आस मोहम्मद उर्फ आशू, हुमा कुरैशी, सलीम उर्फ भोला मौलवी मुन्नवर व दो अज्ञात मौलवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।
देवराज मलिक ने चांदनी कुरैशी पर परिवार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से संपत्ति हड़पने के लिए उसके पुत्र आयुष को अपने प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने और अब उसके परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस चांदनी कुरैशी व उसके पिता इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों पर आयुष का ब्रेनवाश करने व उसका नाम रहमान उर्फ मोहम्मद अली रखने का भी आरोप है।