Bijnor News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष के साथ ही पाकिस्तान पर भी हमला बोला। साथ ही गाय को लेकर कहा कि मां और बेटे के रिश्ते को घोषित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन
1 of 12
संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौलाना-मौलवी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए ज्ञापन दे रहे हैं। ऐसा चलन चल रहा है। हमने गाय को माता माना है, वह पशु नहीं, पशु तुम्हारी बुद्धि हो गई है जो गोमाता को पशु बोल रहे हो। जैसे गंगा मां है, वैसे ही हमारे लिए गाय माता है। सोमवार को सीएम योगी बिजनौर जिले के अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गांवड़ी में हुई जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 12
मंच पर सीएम और अन्य नेता।
- फोटो : अमर उजाला
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की जा रही है, दूसरी तरफ गोकशी करने वालों को ये लोग आश्रय देते हैं। बकरा ईद की बधाई के संदेश में सोशल मीडिया पर गाय का फोटो लगाया जाता है। आगे कहा कि अपने चेले चपाटों को समझ लो वरना अंजाम बुरा होगा। यह सभी को पता है गो हत्या पर यूपी में क्या होता है। हम गंगा पूजा और आरती करते हैं। हमारे सभी संस्कार गंगा के तट पर होते हैं। यह किसी आक्रांता को बताने का अधिकार नहीं है। मां और बेटे के रिश्ते को घोषित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन
3 of 12
जनसभा में उपस्थित लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि एक भी मौलवी ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के कत्लेआम पर निंदा नहीं की। जुम्मे की नमाज में यह बात करनी चाहिए थी कि पाकिस्तान घटिया हरकत कर रहा है। ध्यान में रखना होगा अहिंसा और करुणा मानवता के भूषण है किंतु शस्त्र उठाना होगा, अगर सामने खरदूषण हैं। सज्जनों के लिए ही हम सज्जन बनें, दुर्जनों के लिए दुर्जन। देश के प्रति द्रोह करने वालों के खिलाफ लड़ना होगा।
4 of 12
लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
दोस्ती ये कैसी दोस्ती...गाजियाबाद में देखा होगा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह दोस्ती, कैसी दोस्ती है, गाजियाबाद में देखा होगा। वहां ईद की दावत पर बुलाकर दोस्त को छुरा घोंप दिया। दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं होगी, अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो गलती कर रहा है। उसका अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
5 of 12
कैमरे में पलों को कैद करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
यह भावुकता और आनंद का क्षण है
जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को जमीन पर मालिकाना हक के अधिकार पत्र सौंपे। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों की पुश्तैनी संपत्ति पर मजहबी कट्टरता ने जबरन कब्जा करके कत्लेआम किया था। हिंदू और सिखों को पाकिस्तान से पलायन करके भारत में आना पड़ा। साल और दशक बीत गए, आज ये परिवार चौथी पीढ़ी में हैं। अब अवसर आया जब विस्थापित परिवारों को जमीन पर मालिकाना हक दे रहे हैं। ये भावुकता और आनंद के क्षण हैं। बिजनौर में कुल 1645 विस्थापित परिवारों को जमीन का मालिकाना के अधिकार पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन
6 of 12
जनसभा में उपस्थित कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने कराया विभाजन
सीएम योगी बोले कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले हिंदुओं, सिखों ने अपने भारत में शरण ली थी। पहले सरकारों ने इन्हें नागरिकता नहीं दी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उन विस्थापितों के लिए कानून बनाया जो भारत में पांच साल से अधिक समय से रह रहे हैं। इस कानून का कांग्रेस ने विरोध किया था कि नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए। कहा कि भारत का विभाजन करने वाली मुस्लिम लीग से मिलकर केरल में ये लोग सरकार बना रहे हैं। कांग्रेस ने ही भारत का विभाजन कराया था। इन लोगों का मुंह उस वक्त बंद था जब पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता का कानून बनाया तो इन्होंने विरोध किया।
विज्ञापन
7 of 12
तस्वीरें लेता बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
अब नौकरी में कट और सिफारिश नहीं, अधिकार है
सीएम योगी ने विदुर की धरा को नमन किया और सरकार की नीति-रीति बता गए। 35 मिनट के भाषण में सपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। साथ ही गन्ना किसान, युवा और उद्यमी सभी को साध गए। गाय और गाजियाबाद की घटना का जिक्र करते हुए दंगाइयों को सख्त संदेश भी दे दिया।
बिजनौर के गांव आलमपुर गांवड़ी में जनसभा को संबोधित करने के लिए दो बजकर 48 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने माइक थामा। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में महादेव को नमन करते हुए कहा कि धर्मो रक्षति रक्षितः का उद्घोष करने वाले महाभारत की अमर गाथा के साथ साथ महात्मा विदुर की धरा को नमन करता हूं।
8 of 12
बिजनौर में सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
बोले कि बिजनौर की धरती ने भारत के इतिहास को बनाया, बनते और बिगड़ते भी देखा। पूर्व सांसद स्व. सर्वेश सिंह का भी जिक्र किया। बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास पर काम किया जा रहा है। योजनाएं, बिजली, कर्ज और अन्य सुविधाएं बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं।
बिजनौर विकास के पैमाने पर पिछड़ने नहीं पाएगा, यह हमने तय कर लिया था। आप परिश्रम करते हैं, तो प्रदेश का पेट भरता है। कहा कि बाढ़ से बचाव की योजनाएं धरातल पर उतरी हैं, मेडिकल कॉलेज मिला है, यह सब हुआ एक वोट कमल के नाम पर देने से। कहा कि पुलिस की भर्ती में बिजनौर से हजारों युवा भर्ती हुए हैं। पहले की सरकारों में भाई भतीजावाद चलता था। अब नौकरी में कट या सिफारिश नहीं है बल्कि अधिकार पर नौकरी मिल रही है।
9 of 12
लाभार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
मंडी बनाने का भी कर गए वादा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधायक सुशांत सिंह ने बताया है कि मंडी के लिए जमीन आरक्षित करवा दी गई है, तो हम भी पैसा देने के लिए तैयार हैं। ये मंडी बनकर रहेगी। यह वादा करके सीएम योगी ने अफजलगढ़ के आस पास के किसानों की नब्ज पर हाथ रख दिया। चौधरी चरण सिंह को किया याद
उन्होंने बताया कि गन्ने के भाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, किसान यूनियन के पदाधिकारी और अन्य लोगों ने मांग उठाई थी कि इस बार गन्ने का भाव हैंडसम होना चाहिए। जिसके बाद हमने भाव 400 कर दिया। साथ ही चौधरी चरण सिंह का जिक्र करना भी नहीं भूले। पाकिस्तान को जवाब देगी ब्रह्मोस
सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा मारने बिजनौर आया हूं। हम अपने लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। पाक दुस्साहस करेगा तो ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तान को जवाब दिया जाएगा।
10 of 12
लाभार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
सपना बन गई कांवड़ यात्रा
सीएम ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले रामनवमी, जन्माष्टमी, दुर्गा पूजा, कांवड़ यात्रा सपना हो गई थी। बेटियां स्कूल नहीं जा पा रही थी, जबकि व्यापारी असुरक्षित था। अब सरकार सा जगह है तो माहौल बदला हुआ है। गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से गुजरेगा, सुन गदगद हुए लोग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में विकास पर बात करते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से होकर गुजरेगा। यह सुन वहां मौजूद लोग गदगद हो गए। गंगा एक्सप्रेस से जिले के चहुमुंखी विकास को बढ़ावा मिलेगा। फिर आने का वादा कर गए सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर में फिर आने का वादा कर गए हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लोकार्पण के लिए फिर आऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने चार साल पहले के दौरे का भी जिक्र किया।
11 of 12
लाभार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
टाइमलाइन
- 1.53 बजे सीएम का हेलीकाप्टर पहुंचा जनसभा स्थल के पास पहुंचा।
-2.16 बजे तक सीएम ने प्रदर्शनी और सीएससी का निरीक्षण किया।
-2.17 बजे सीएम योगी जनसभा के मंच पर पहुंच गए।
-2.42 बजे विस्थापितों और पूर्व सैनिकों को भूमिधर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
-2.48 बजे सीएम योगी का संबोधन शुरू हुआ।
-3.23 बजे मुख्यमंत्री योगी का संबोधन समाप्त हुआ।
सीएम के कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव, राज्य मंत्री सुरेंद्र वाल्मीकि दिलेर, सांसद चंदन चौहान, क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बोबी, एमएलसी अशोक कटारिया, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक सुशांत राणा, विधायक अशोक राणा, विधायक ओम कुमार, विधायक सुची चौधरी, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, डॉ. यशवंत सिंह, सहकारी बैंक के सभापति दिनेश कुमार, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, महिला आयोग सदस्य अवनी और संगीता जैन मंच पर मौजूद रहे।