फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई फीट के दूल्हे की बरात: पहले खूब हुआ डांस, फिर धूमधाम से निकाह, अजीम की दुल्हन बनी बुशरा, तस्वीरें

Wed, 02 Nov 2022 08:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 7
अजीम का निकाह। - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर आज ढाई फीट का दूल्हा खूब छाया हुआ है। कोई फोटो तो कोई वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करके दूल्हा-दुल्हन को बधाई दे रहा है।



दरअसल, शामली निवासी 29 वर्षीय अजीम मंसूरी पिछले काफी समय से अपने निकाह के लिए अफसरों और नेताओं से गुहार लगा रहा था। लेकिन आज उसका यह सपना पूरा हुआ तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अजीम मंसूरी खूब खुश हैं और अपनी दुल्हनिया को लेने हापुड़ पहुंचा है।
विज्ञापन

2 of 7
निकाह कबूल करती दुल्हन। - फोटो : amar ujala
उधर, हापुड़ में अजीम मंसूरी की बरात के लिए दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी पूरी तैयारियां कर रखी थीं। लेकिन जैसे ही बरात हापुड़ पहुंची तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से अजीम मंसूरी की बरात की चढ़त हुई। इस दौरान रिश्तेदारों ने खूब डांस किया।
विज्ञापन

3 of 7
अजीम की बरात। - फोटो : amar ujala
देखने वालों की उमड़ी भीड़
वहीं अजीम मंसूरी की बरात देखने के लिए आसपास के लोगों की खूब भीड़ पहुंची। इस दौरान लोगों ने अजीम मंसूरी और बुशरा को बहुत शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई लोगों ने तो यह भी कहां कि अल्लाह ने क्या खूब जोड़ी बनाई है।

4 of 7
ढाई फीट का दूल्हा। - फोटो : amar ujala
शामली के कैराना का रहने वाला है अजीम मंसूरी 
ढाई फीट का अजीम मंसूरी शामली में कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं का रहने वाला है। बताया गया कि हाजी नसीम मंसूरी का सबसे बड़ा बेटा अजीम मंसूरी का कद महज दो फीट छह इंच है। 
विज्ञापन

5 of 7
दूल्हा अजीम। - फोटो : amar ujala
अजीम मंसूरी का का कहना है कि उसके माता-पिता छोटा कद होने की वजह से उसका निकाह नहीं करा पा रहे थे। लेकिन, अब निकाह होने से वह बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हापुड़ में दुल्हन के घर हुई सजावट। - फोटो : amar ujala
हापुड़ की बुशरा से हुआ निकाह
बता दें कि अजीम मंसूरी का निकाह हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी बुशरा के साथ हुआ है। बुशरा का कद तीन फीट दो इंच है। खास बात है कि दोनों के रिश्तेदार इस समारोह शामिल हुए हैं। काफी धूमधाम से दोनों को निकाह हुआ है। वहीं दोनों के परिजन काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजीम की बरात। - फोटो : amar ujala
पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी लगाई थी गुहार
अजीम मंसूरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी निकाह के लिए गुहार लगाई थी। उस दौरान अजीम ने अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव से मुलाकात भी की थी। आखिरकार अजीम की मुराद पूरी हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें