फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी सिंगर की हत्या: गोगी गैंग के नए नाम ने चौंकाया, 15 सोशल मीडिया अकाउंट बंद, परिवार की सुरक्षा बढ़ाई

Tue, 08 Sep 2026 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में गोगी गैंग से जुड़े ‘साहू’ का नाम सामने आया है। पुलिस विदेश से नेटवर्क संचालित करने की आशंका की जांच कर रही है। सत्यम के नाम से बने 15 सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराए गए हैं और अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
1 of 8
अंकित बालियान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, गोगी गैंग के कथित नेटवर्क को लेकर नए नाम सामने आ रहे हैं। चिराग और मोंटी के बाद अब पुलिस की जांच में ‘साहू’ का नाम सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि विदेश में बैठकर साहू पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा और पंजाब में गिरोह से जुड़े लोगों को जोड़ने और नेटवर्क को सक्रिय रखने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे पर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

2 of 8
अंकित हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में विदेश कनेक्शन के संकेत
पुलिस के अनुसार हत्याकांड से जुड़े लोगों और संदिग्धों की गतिविधियां केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं हैं। जांच में कुछ लोगों की लोकेशन कभी कनाडा, कभी अमेरिका और कभी यूरोप में मिलने की जानकारी सामने आई है।

इसी कड़ी में अब साहू की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि साहू कौन है, मूल रूप से कहां का रहने वाला है और उसका गिरोह के सदस्यों से किस तरह का संपर्क रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
अंकित बालियान हत्याकांड, वायरल पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय नेटवर्क से लेकर विदेश बैठे लोगों तक जांच
पुलिस साहू के संपर्क में रहने वाले लोगों और उसके संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि विदेश में बैठे लोग स्थानीय स्तर पर किन-किन लोगों के संपर्क में थे और क्या अंकित हत्याकांड में उनका कोई सीधा या अप्रत्यक्ष संबंध था।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोगी गैंग के कुछ अन्य सदस्यों के भी विदेश में बैठकर नेटवर्क चलाने की संभावना है। इस दिशा में जानकारी जुटाई जा रही है और गिरोह से जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

4 of 8
अंकित बालियान के घर पहुंचे मासूम शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सत्यम के नाम से बने 15 सोशल मीडिया अकाउंट बंद
उधर, अंकित हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम के नाम से बनाए गए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार सत्यम के नाम से संचालित करीब 15 सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराए गए हैं। इनमें से कई अकाउंट भारत में भी ब्लॉक कराए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
अंकित बालियान की पत्नी सीमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्जी आईडी से लगातार पोस्ट और धमकी भरे वीडियो
पुलिस के मुताबिक सत्यम के नाम से अलग-अलग फर्जी आईडी बनाकर लगातार पोस्ट और वीडियो प्रसारित किए जा रहे थे। रविवार को भी ऐसे ही एक अकाउंट से धमकी भरा वीडियो अपलोड किया गया था।

पुलिस वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसे किसने और कहां से अपलोड किया।
विज्ञापन

6 of 8
अंकित बालियान - फोटो : सोशल मीडिया
फेसबुक-इंस्टाग्राम से मांगी जा रही जानकारी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार साइबर टीम फर्जी आईडी की पहचान कर उन्हें बंद करा रही है। इसके अलावा सत्यम और आर्यन के नाम से चल रहे अन्य अकाउंट की जानकारी जुटाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम के मुख्यालय को पत्र भी भेजा गया है।

पुलिस इन प्लेटफॉर्म से अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की जानकारी, तकनीकी विवरण और संबंधित गतिविधियों की सूचना लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

7 of 8
अंकित के घर पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई
सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही धमकियों को देखते हुए अंकित बालियान के परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार परिवार की सुरक्षा में 15 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर जाता है तो सुरक्षा कर्मी भी उसके साथ रहेंगे। पुलिस का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

8 of 8
अंकित...भोलू के नाम से इंट्राग्राम पर डाली गई पोस्ट।
गैंग के विदेश नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश
अंकित हत्याकांड की जांच अब स्थानीय शूटरों से आगे बढ़कर विदेश में बैठे संदिग्धों और सोशल मीडिया नेटवर्क तक पहुंच गई है। पुलिस कथित गोगी गैंग के विदेशी संपर्क, हथियार और मददगार नेटवर्क तथा सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने वालों की कड़ियां जोड़ रही है।

जांच में सामने आ रहे नए नामों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित की हत्या की साजिश के पीछे नेटवर्क कितना बड़ा था और इसे विदेश से कौन-कौन लोग संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें