फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सब्जियों की ड्रेस बनाकर सोशल मीडिया पर छाई गुड़िया, एक महीने की कमाई जान हैरान रह जाएंगे

Mon, 20 Jan 2025 06:15 PM IST
मुकेश कुमार आशुतोष कुमार शुक्ला, संवाद न्यूज़ एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)

सार

सोशल मीडिया ने कई हुनरमंदों को पहचान दी है। शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में रहने वाली गुड़िया ने भी अपने हुनर से सोशल मीडिया पर नाम कमाया है। यू-ट्यूब व फेसबुक पर उनके करीब छह मिलियन फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
यूट्यूबर गुड़िया - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के गांव पिपरिया भागवंत निवासी गुड़िया सोशल मीडिया पर अपने हुनर से धमाल मचा रही हैं। उनके यू-ट्यूब व फेसबुक पर करीब छह मिलियन फॉलोअर्स हैं। गुड़िया सब्जियों की ड्रेस सिलने के बाद उसे पहनती हैं। इसके बाद गानों पर डांस कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करती हैं। उनका दावा है कि वर्तमान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हर माह करीब एक लाख रुपये कमा रही है। 

विज्ञापन

2 of 6
यूट्यूबर गुड़िया - फोटो : गुड़िया
गुड़िया ने बताया कि उनके पिता सूबेदार शर्मा बढ़ई का काम करते हैं। इससे उनके परिवार की गुजर ठीक से नहीं हो पाती थी। छह बहनों और एक भाई में चौथे नंबर की गुड़िया गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान नौकरी कर परिवार की गरीबी दूर करने का उन्होंने सपना देखा, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से कक्षा आठ के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई।
विज्ञापन

3 of 6
यूट्यूबर गुड़िया और उनके भाई - फोटो : गुड़िया
गुड़िया का चचेरा भाई सोनपाल वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। उनके कहने पर गुड़िया ने भी वीडियो बनाने शुरू किए, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली।
 

4 of 6
अपने भैया-भाभी के साथ गुड़िया - फोटो : गुड़िया
ज्यादा व्यूज पाने के लिए कुछ अलग करने की जिद में गुड़िया ने पहला वीडियो अर्धनारीश्वर के रूप का बनाकर पोस्ट किया। इस वीडियो को अच्छी प्रतिक्रिया मिली तो उन्होंने पुआल, भांग, पतेल की ड्रेस पहनकर वीडियो डाले। इसके बाद गुड़िया ने सब्जी की ड्रेस के वीडियो बनाकर डालने शुरू किए तो उनके एकाउंट पर व्यूज की संख्या लाखों में होने लगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
यूट्यूबर गुड़िया - फोटो : गुड़िया
गुड़िया अपने चचेरे भाई सोनपाल और भाभी आरती के साथ मिलकर अब तक 170 वीडियो डाल चुकी हैं। इसमें सब्जी की ड्रेस के 60 हैं। गुड़िया का एक गीत हमहू वीडियो बनाइव हो राजा जी रिलीज हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूट्यूबर गुड़िया और उसकी भाभी - फोटो : गुड़िया
एक ड्रेस बनाने में लगते हैं तीन दिन
गुड़िया ने बताया कि एक ड्रेस में सात से 10 किलो सब्जी लगती है। इसे बनाने में दो से तीन दिन लगते हैं। सोशल मीडिया से हुई आय से गुड़िया ने एक बाइक और प्लॉट खरीदा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बना है, उसमें भी रुपये लगाए हैं। गुड़िया का कहना है कि बाहर के लोग वीडियो पसंद करते हैं, लेकिन स्थानीय लोग ताने मारते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें