फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर उत्साह, ईदगाहों और मस्जिदों में भीड़, संभल में पुलिस करती रही गश्त

Thu, 28 May 2026 12:21 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, चंदौसी और रामपुर समेत कई जिलों में बकरीद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद

मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। घरों में सेवईं और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए जबकि मेहमानों की आवभगत का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
त्योहार को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अमरोहा जिले में भी बकरीद धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई। गजरौला और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। गजराैला के मोहम्मदाबाद, कबीरपुर, कटाई, लिसड़ी बुजुर्ग, सुनपुरा कलां, मोहरका पट्टी और शहवाजपुर डोर समेत कई गांवों की ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चौपला स्थित जामा मस्जिद और मोहल्ला चौहानपुरी की मस्जिद में सुबह सात बजे नमाज अदा की गई।

4 of 7
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव ने भी चौपला मस्जिद के बाहर पहुंचकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। संभल और चंदौसी में भी बकरीद उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के लिए भारी भीड़ रही। शहर काजी मरगूब कादरी नौशाही ने त्योहार को भाईचारे, त्याग और इंसानियत का संदेश देने वाला बताया। संभल की बड़ी ईदगाह खुर्जा गेट में सुबह सात बजे मौलाना नाजिम ने नमाज अदा कराई, जबकि छोटी ईदगाह संभल गेट में सुबह छह बजे मौलाना अमान ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
इस दौरान डीएम और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन से निगरानी की गई और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रामपुर जिले में भी बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
दढ़ियाल, टांडा, स्वार और बिलासपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने ईदगाहों में नमाज अदा की। दढ़ियाल में एसडीएम टांडा विकास कुमार वर्मा और सीओ टांडा कीर्ति निधि आनंद पुलिस बल के साथ तैनात रहे। वहीं स्वार और बिलासपुर में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें