फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Temple Video: मुस्लिम बहुल इलाके में बंद मंदिर में दशकों बाद मंत्रों की गूंज, पूजा के साथ महिलाओं ने गाए भजन

Sun, 15 Dec 2024 02:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल जिले के खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर के कपाट 46 साल बाद खोले गए। रविवार को श्रद्धालुओं ने यहां पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किया। मंदिर की सफाई, बिजली की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
संभल में खुले बंद मंदिर के कपाट - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के खग्गू सराय इलाके में 46 साल से बंद पड़े भगवान शिव और हनुमान के प्राचीन मंदिर के कपाट शनिवार को प्रशासन की देखरेख में खोले गए। रविवार सुबह से ही यहां पूजा-अर्चना और आरती शुरू हो गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन

2 of 7
संभल के मंदिर में भजन करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद

1978 में बंद हो गया था मंदिर

नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी ने बताया कि यह मंदिर 400 साल पुराना है। उनका परिवार ही 46 साल पहले तक यहां पूजा करता था। 1978 में दंगों के बाद खग्गू सराय से पलायन करने की वजह से यह मंदिर बंद हो गया। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार 1978 तक यहीं रहता था, लेकिन दंगों के कारण हमें इलाका छोड़ना पड़ा। इसके बाद मंदिर में कोई पुजारी नहीं रहा और यह उपेक्षित हो गया। अब प्रशासन और पुलिस के सहयोग से मंदिर फिर से खुल गया है।
विज्ञापन

3 of 7
संभल में खोले गए मंदिर में पूजा - फोटो : संवाद

बिजली चोरी की जांच में सामने आया मंदिर

बिजली चोरी की जांच के दौरान प्रशासन ने इस मंदिर को दोबारा खुलवाया। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि मंदिर परिसर में एक प्राचीन कुआं भी मिला है। जिसे एक रैंप बनाकर ढक दिया गया था। रैंप हटाने के बाद कुएं का अस्तित्व सामने आया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की सफाई की गई है। इसे मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित समुदाय को यह मंदिर सौंपा जाएगा और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

4 of 7
संभल में खोले गए मंदिर में पूजा - फोटो : संवाद

सफाई और सुरक्षा के इंतजाम

मंदिर परिसर की सफाई शनिवार को पुलिस प्रशासन की निगरानी में की गई। बिजली की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संभल की उपजिलाधिकारी वंदना मिश्रा ने कहा कि मंदिर परिसर को साफ कर दिया गया है। हम इसे इसके मूल स्वरूप में बहाल करेंगे। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पत्र लिखा गया है। पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

विज्ञापन

5 of 7
संभल मंदिर में पूजा करते लोग - फोटो : संवाद

स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह

रविवार सुबह मंदिर खुलने के बाद श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह मंदिर काफी पुराना है। आचार्य ब्रह्म शुक्ल ने पूजा-अर्चना कराई और बताया कि हमने सुबह आकर मंदिर की सफाई की और आरती की। जब तक मंदिर के लिए कोई पुजारी नियुक्त नहीं होता, हम इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन

6 of 7
संभल मंदिर में पूजा करते लोग - फोटो : संवाद

मंदिर का मूल स्वरूप बहाल करने की योजना

सीओ अनुज कुमार चौधरी ने बताया कि अतिक्रमण की शिकायतों की जांच के दौरान मंदिर का पता चला। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर की देखभाल और इसे प्राचीन स्वरूप में लाने के लिए पुरातत्व विभाग से संपर्क किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संभल में मंदिर की खोदाई के पुलिस - फोटो : संवाद

स्थानीय निवासियों का समर्थन

मंदिर के खुलने से आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी इसे संवारने में जुट गए हैं। श्रद्धालु रोजाना यहां पूजा-अर्चना और आरती करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल मंदिर परिसर को साफ-सुथरा कर दिया गया है और भक्तों के लिए खुला रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें