संभल मंदिर में पूजा करते लोग
- फोटो : संवाद
1978 के दंगे के बाद बंद हो गया था मंदिर
स्थानीय लोगों के अनुसार, 1978 में हुए दंगे के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना बंद हो गई थी। उस समय खग्गू सराय में लगभग 40 हिंदू (रस्तोगी) परिवार रहते थे, जो दंगों के बाद इलाके को छोड़कर चले गए थे। 82 वर्षीय विष्णु शरण रस्तोगी ने बताया कि यह मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया था। परिवार के लोग नियमित पूजा करते थे, लेकिन इलाके से पलायन के बाद मंदिर की देखभाल नहीं हो सकी।