हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल
- फोटो : संवाद
बवाल में जान गंवाने वालों को गोली मारने वालों की पहचान नहीं
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच लोगों मौत हो गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। चार मृतकों के परिजनों ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक परिवार ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और बिना कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। हालांकि, अभी तक गोली मारने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई हैं। 24 नवंबर को मोहल्ला कोटगर्वी निवासी नईम, अयान, तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ, सरायतरीन निवासी बिलाल व हयातनगर निवासी रोमान की गोली लगने से मौत हो गई थी।