फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: बिजली टावर पर तार खींचने के दौरान 200 मीटर हवा में ऊछले तीन भाई, गिरने से दो ने तोड़ा दम, तीसरा गंभीर

Mon, 30 Jun 2025 12:16 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी (संभल)

सार

संभल के औरंगाबाद गांव में बिजली टावर में तार खींचने के दाैरान तीन भाई उसकी चपेट में आ गए। दो भाई तारों के साथ 200 मीटर हवा में उछल गए। गिरने के कारण उनकी माैत हो गई। तीसरा भाई कम ऊंचाई से गिरने के कारण जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 11
धनारी के औरंगाबाद में दो भाइयों - फोटो : संवाद

धनारी इलाके के गांव औरंगाबाद के जंगल में बिजली टावर पर मशीन से 765 केवी की लाइन के तार खींचने के दाैरान वहां खड़े एक किशोर समेत तीन बच्चे तार के साथ ही 200 फीट ऊंचाई तक हवा में चले गए। इसमें चचेरे-तहेरे भाई ही सत्यभान (17) और रोहित (9) वर्ष की 200 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई कपिल कुछ ही ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया। सूचना पाकर बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

2 of 11
धनारी के औरंगाबाद में दो भाइयों - फोटो : संवाद
थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एसडीएम वंदना मिश्रा और नायब तहसीलदार उदयवीर ने भी गांव पहुंच कर जानकारी ली है। गांव औरंगाबाद निवासी सत्यभान पुत्र ब्रह्मचारी और उसका चचेरा भाई रोहित पुत्र छविराम व सात वर्षीय कपिल पुत्र सुदेश रविवार की दोपहर 12 बजे करीब गांव के पास ही अपने खेत पर काम रहे थे। वहीं खेत के ऊपर से 765 केवी की नई लाइन खींची जा रही है। खेत से होकर बिजली के तार पड़े थे।
विज्ञापन

3 of 11
धनारी के औरंगाबाद में दो भाइयों - फोटो : संवाद

कई जगह तार लटक रहे थे। तीनों ही तार के पास थे। उसी समय घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूरी पर लगी मशीन से तार को टावर पर चढ़ाने के लिए तारों की खिंचाई शुरू हो गई। मशीन से तार इतनी तेजी के साथ ऊपर की ओर उठे कि तीनों को बचने का मौका ही नहीं मिला। हालांकि कपिल कुछ ही ऊंचाई पर जाकर नीचे गिर गया। जिससे उसके मामूली चोट आई।

4 of 11
धनारी के औरंगाबाद में दो भाइयों - फोटो : संवाद
जबकि सत्यभान और रोहित तार को पकड़े रहे और करीब 200 फीट की ऊंचाई तक चले गए और नीचे आ गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख परिजन और आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और सत्यभान और रोहित को गंभीर हालत में उपचार के लिए बहजोई सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

5 of 11
धनारी में दो भाइयों की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
जहां चिकित्सक ने सत्यभान को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित की हालत गंभीर होने पर संभल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रोहित ने भी दम तोड़ दिया। वहीं कपिल को निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। परिजन शव गांव ले आए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव कब्जे कर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 
विज्ञापन

6 of 11
धनारी के औरंगाबाद में दो भाइयों - फोटो : संवाद
तीन बहनों में इकलौता भाई था सत्यभान
हादसे में सत्यभान और रोहित की मौत से दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। गांव में मातम छा गया। जिसने सुना वह मौके पर पहुंचा। मृतकों के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सत्यभान तीन बहनों में इकलौता भाई था। वहीं पिता और बहनों का रो-रोकर बुराहाल है। परिजनों को बिलखता देख हर किसी की जुबां पर यही बात थी कि हादसे में घर का चिराग छीन लिया। उधर रोहित अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और कक्षा छह का छात्र था। 
विज्ञापन

7 of 11
धनारी के औरंगाबाद में दो भाइयों - फोटो : संवाद
कार्यदायी संस्था की लापरवाही से बाइक गिरी, दरोगा घायल
थाने की पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक उदयभान उपाध्याय रविवार की सुबह बमनपुरी से औरंगाबाद गांव को सरकारी कागज लेकर जा रहे थे। दोनों गांव के बीच में एक पीला प्लास्टिक का रस्सा पड़ा हुआ था। देख पाने के कारण वह रस्सा बाइक में उलझ गया और बाइक गिर गई। इससे दरोगा हाथों और पैर में चोट लगने से घायल हो गए। घायल दरोगा ने बताया कि रस्सा कार्यदायी संस्था का ही पड़ा था। कार्यदायी संस्था की लापरवाही उजागर होती है।

8 of 11
धनारी के औरंगाबाद में दो भाइयों - फोटो : संवाद
धनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हाईटेंशन लाइन केंद्र सरकार के द्वारा बनवाई जा रही है। दो बच्चे तार पर किसी तरह से झूल गए। हालांकि बताया जा रहा है कि लड़के पहले से ही तार को पकड़े हुए थे। इसी दौरान तारों को मशीन के जरिए खींचा गया तो वह ऊपर को लटक गए और उनकी गिरकर मृत्यु हुई है। इस संबंध में जांच की जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।  - विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता, संभल

मैंने नायब तहसीलदार उदयवीर के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।  - वंदना मिश्रा, एसडीएम गुन्नौर

9 of 11
धनारी के औरंगाबाद में दो भाइयों - फोटो : संवाद
विभाग की लापरवाही ने लील लीं दो जानें, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग 
औरंगाबाद के जंगल में टावर पर 765000 केवी की बिजली लाइन खींचते समय विभाग की लापरवाही ने दो जानें लील लीं। एक घर का चिराग ही बुझ गया। एसडीएम और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है। साथ ही एसडीएम वंदना मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए जांच बिठा दी है। औरंगाबाद के जंगल में पांच टावर पर 765000 केवी की नई बिजली लाइन खींची जा रही है। टावर खड़े हो गए हैं। कई दिन पहले तार भी टावर के नीचे डाल दिए गए थे।

10 of 11
धनारी के औरंगाबाद में दो भाइयों - फोटो : संवाद
ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूरी पर रखी मशीन से टावर पर तार खींचने का कार्य किया गया तो उस समय टावर के आसपास भी कोई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी नहीं था और न ही ठेकेदार द्वारा तार खींचने से पहले सर्वे किया गया। सर्वे किया जाता तो शायद हादसा नहीं होता। बबराला के अधिशासी अभियंता अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पावर गेट कंपनी की तरफ से लाइन खींची जा रही है। बिजली के टावर पहले खड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

11 of 11
धनारी के औरंगाबाद में दो भाइयों - फोटो : संवाद
अब लाइन खींची जा रही है। कंपनी के अधिकारी को लाइन खींचने से पहले सर्वे कराना था। कंपनी की तरफ से साइट पर जिम्मेदार अधिकारी को छोड़ना चाहिए था। इससे कंपनी की लापरवाही साफ प्रतीत हो रही है। वहीं इस मामले में कंपनी के अधिकारी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो नंबर स्विच ऑफ जा रहा था। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मृतक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं कार्यदायी संस्था का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें