मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर में सड़कों पर भरा पानी, बिजली भी रही गुल
रामपुर में शुरू हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की सड़कों की पोल भी खोल दी। देर रात से रुक-रुककर हुई बारिश सुबह के वक्त तेज हो गई, जिससे शहर की कई प्रमुख सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के शाहबाद गेट, नगर पालिका परिषद, हाथी खाना चौराहा, अजीम नगर रोड, कटघर बाजार और कई अन्य इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया।