संभल में 99 दिन में बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी जिले की पहली दो मंजिला और हाईटेक चौकी है। हिंसा के बाद 28 दिसंबर को रखी गई नींव के बाद इसका निर्माण तेजी से पूरा कर डीएम और एसपी ने लोकार्पण किया। यह चौकी संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत करने और पीड़ितों को तुरंत मदद देने के उद्देश्य से बनाई गई है।
विज्ञापन
1 of 10
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ
- फोटो : संवाद
जामा मस्जिद के सामने तैयार सत्यव्रत पुलिस चौकी के निर्माण में 99 दिन का समय लगा है। जिले की पहली दो मंजिला पुलिस चौकी है, जो हाईटेक व्यवस्थाओं से लैस है। 28 दिसंबर 2024 को इस पुलिस चौकी नींव एएसपी श्रीश्चंद्र ने रखी थी। रविवार को लोकार्पण डीएम और एसपी ने किया। सत्यव्रत पुलिस चौकी की पहली मंजिल तैयार करने के दौरान दिनरात श्रमिकों ने काम किया था।
विज्ञापन
2 of 10
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ
- फोटो : संवाद
दूसरी मंजिल पर भी तेजी से काम पूरा कराया गया। भूतल पर पुलिस चौकी का कार्यालय, चौकी प्रभारी का कार्यालय, हवालात व कक्ष बनाए गए हैं। दूसरी मंजिल पर जिला कंट्रोल रूम और पुलिस व पीएसी के लिए कक्ष बने हैं। एसपी ने बताया कि कोतवाली संभल क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्यव्रत के अंतर्गत मोहल्ला कोटपूर्वी और कोटगर्बी के साथ डाकखाने के आसपास का बाजार शामिल है।
विज्ञापन
3 of 10
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ
- फोटो : संवाद
इस पुलिस चौकी की दूरी कोतवाली से करीब 500 मीटर है। सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिहाज से इसका निर्माण किया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है। इस लिहाज से सुरक्षा को पुख्ता किया जा रहा है। इससे पीड़ितों को भी बड़ी राहत मिलेगी। तत्काल पुलिस की मदद मिल सकेगी। इसलिए पुलिस चौकियों का निर्माण शहर में किया जा रहा है।
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ
- फोटो : संवाद
आठ साल की बच्ची ने किया सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण
जामा मस्जिद के निकट नवनिर्मित सत्यव्रत पुलिस चौकी का रविवार को विधिवत लोकार्पण हो गया। डीएम-एसपी की मौजूदगी में आठ साल की बच्ची गुनगुन कश्यप ने फीता काटकर चौकी का लोकार्पण किया। डीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चौकी का निर्माण कराया गया है। इससे पहले आचार्य शोभित शास्त्री और विशाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
विज्ञापन
5 of 10
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ
- फोटो : संवाद
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने अधिकारियों के साथ हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। एसपी ने चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दरोगा आशीष तोमर को सौंपी है। साथ ही चार सिपाहियों की तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि चौकी की दीवार पर संविधान का लोगो लगाया गया है। श्लोक भी लिखा है। यह अच्छे और बुरे लोगों के लिए संदेश है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएगी।
कंट्रोल रूम भी होगा संचालित
जिले का पुलिस कंट्रोल रूम बहजोई से ऑपरेट किया जाता था लेकिन अब वह संभल की सत्यव्रत चौकी से ऑपरेट किया जाएगा। सैटेलाइट टावर लगा दिया गया है। जल्द ही पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी और जिला कंट्रोल रूम ऑपरेट किया जाने लगेगा।
एसपी ने बताया कि जिला बनने के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि वायरलेस से पूरे जिले के थानों से संपर्क हो पा रहा है। पुलिस चौकी का निर्माण काफी ऊंचाई पर है और प्रथम तल से कंट्रोल रूम जिलेभर में अच्छी तरह काम कर रहा है। इसकी टेस्टिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
7 of 10
संभल में हिंसा
- फोटो : संवाद
बवाल के बाद चौकी बनाने का निर्णय
24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। आगजनी और तोड़फोड़ से काफी नुकसान हुआ था। इस बवाल के बाद ही चेते अधिकारियों ने पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया था। जब नींव खोदाई शुरू की तो एक पक्ष ने वक्फ संपत्ति होने का दावा किया था।
बाद में पालिका की जमीन होने का स्टांप दिया। एसपी ने बताया कि नगर पालिका से एनओसी लेने के बाद सरकारी बजट से इस पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। इसमें पुलिस चौकी के स्टाफ के साथ पीएसी के जवानों के रहने की व्यवस्था भी की गई है।
8 of 10
संभल में हिंसा
- फोटो : संवाद
भगवान कृष्ण का अर्जुन को उपदेश देती तस्वीर
पुराणों में उल्लेख मिलता है कि कलियुग में भगवान का अवतरण संभल में होगा। सत्यव्रत पुलिस चौकी में गीता के चौथे अध्याय से लिया गया श्लोक लिखा है। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपने अवतार लेने के उद्देश्य और कारण अर्जुन को बताते हैं। इसके अलावा संविधान में की मूल प्रति में लगी वह तस्वीर जिसमें भगवान कृष्ण अर्जुन को उपदेश दे रहे हैं। उसको भी राजस्थानी पत्थर पर उकेरा गया है।
9 of 10
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ
- फोटो : संवाद
रामनवमी पर 46 वर्ष बाद हुई पूजा
1978 के दंगों के बाद से बंद हुआ खग्गू सराय स्थित प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर में रामनवमी पर 46 वर्ष बाद पूजा हुई है। दिसंबर 2024 में पुलिस-प्रशासन के सहयोग से मंदिर के कपाट खोले गए थे। उसके बाद से लगातार पूजन किया जा रहा है।
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ
- फोटो : संवाद
इस बार रामनवमी पर भी पूजन किया गया है। इस मंदिर पर एहतियाती तौर पर फोर्स तैनात रहता है। यह मुस्लिम आबादी के बीच मंदिर है और इस मंदिर के आसपास एक भी हिंदू परिवार नहीं रहता। 1978 के दंगे के बाद इस इलाके से हिंदू पलायन कर गए थे। तब से ही मंदिर पर ताला लग गया था।