फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ जैसे हालात: पानी का बहाव देख सहम गए श्रद्वालु, कहीं रेत में दबे तो कहीं बह गए वाहन, देखें तस्वीरें

Mon, 29 Aug 2022 09:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
पानी में फंसे वाहन। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में शिवालिक पहाड़ियों पर सोमवार शाम मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में पानी का जबरदस्त उफान आया और बाढ़ जैसे हालात बन गए। शाकंभरी देवी नदी में अचानक आए पानी के तेज बहाव में श्रद्धालुओं के करीब 12 वाहन बह गए। सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। 

बताया गया कि अचानक आए पानी के बहाव को देखकर श्रद्धालु और दुकानदार सहम गए थे, जिन्होंने ऊंचे स्थानों पर जाकर शरण ली। 
विज्ञापन

2 of 6
पानी में फंसी कार। - फोटो : amar ujala
नदी में बहे वाहन हरियाणा और उत्तराखंड के अलावा यूपी के कुछ स्थानों से आए श्रद्धालुओं के बताए गए हैं। यह श्रद्धालु अपने वाहनों को नदी में खड़ा करके मां भगवती के दर्शन करने के लिए मंदिर गए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
पानी में फंसी कार। - फोटो : amar ujala
इसी दौरान नदी में पानी आ गया और उनके वाहन बह गए। इनमें से कुछ तो रेत में दब गए और कुछ पानी के साथ बह कर आगे निकल गए। पानी उतरने के बाद ही इन वाहनों को बाहर निकाला जा सकेगा। हालांकि सभी श्रद्वालु सुरक्षित हैं और उन्होंने सिद्वपीठ क्षेत्र के आश्रमों और धर्मशालाओं में शरण ले रखी थी।

4 of 6
बाइक समेत पानी में फंसा व्यक्ति। - फोटो : amar ujala
उधर, क्षेत्र की अन्य बरसाती नदियों में बाढ़ आने से नदी-नालों से घिरे क्षेत्र के 20 से अधिक गांव का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया। 
विज्ञापन

5 of 6
पानी में फंसे लोग। - फोटो : amar ujala
बादशाहीबाग नदी में एक घोड़ा-बुग्गी व बाइक सवार जलधारा के साथ बह गए। आसपास किनारों पर खड़े लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाइक सवार व घोड़ा-बुग्गी को किनारे तक लाकर सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नदी में बाढ़ जैसे हालात। - फोटो : amar ujala
वहीं देर रात तक बेहट-शाकंभरी, मिर्जापुर-सुंदरपुर, बेहट-बिहारीगढ़ आदि सड़क मार्गों पर यातायात बंद रहा। शाकंभरी देवी में बाढ़ जैसे हालात बने रहे। सभी श्रद्धालुओं को बाबा भूरादेव मंदिर पर रोक दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें