फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अवैध कब्जे पर खूब गरजा बुलडोजर, पक्के निर्माण भी कराए ध्वस्त, ग्रामीणों को दी बड़ी चेतावनी

Tue, 17 May 2022 08:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
सहारनपुर में चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में मंडलायुक्त लोकेश एम. ने नागल ब्लॉक के गांव मीरपुर मोहनपुर के तालाब पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा कर कब्जा मुक्त करवाया है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा तालाब की करीब 20 बीघा जमीन पर किए गए अवैध कब्जे हटवाए गए। तालाब पर बनाए गए पक्के निर्माण भी ध्वस्त कराए गए। 

मंडलायुक्त ने फिर से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश राजस्व विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। तालाबों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
सहारनपुर में चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
मंडलायुक्त लोकेश एम. ने मंगलवार को मीरपुर मोहनपुर में पहुंचकर ग्राम में स्थित तालाब खाता संख्या- 299 के खसरा नंबर 411 रकबा 3.197 हेक्टेयर को तहसील के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया। 
विज्ञापन

3 of 5
अधिकारियों ने की कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र राम ने बताया कि अरविंद, इसम सिंह, प्रकाश चंद, सुनील, सोमपाल आदि लोगों ने अस्थाई रूप से दीवार बनाकर टीन डाली हुई थी। इसे राजस्व टीम के साथ निशानदेही करा कर गिरा दिया गया। 

4 of 5
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
मंडलायुक्त लोकेश एम. ने एसडीएम देवबंद दीपक कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक में सर्वाधिक कब्जे वाले टाप टेन तालाबों की सूची बनाकर रिपोर्ट जल्द से जल्द उन्हें भेजी जाए। ताकि इन्हें प्राथमिकता के आधार पर कब्जा मुक्त कराया जा सके। उन्होंने एसडीएम से कहा कि तालाबों से अतिक्रमण हटवाने का अभियान लगातार जारी रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानकारी लेते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
वहीं उन्होंने पठोड़ी एवं मीरपुर मोहनपुर को जोड़ने वाले रास्ते पर गंदगी व घास खड़ी देख नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान उनके साथ अपर आयुक्त प्रशासन सुरेंद्र राम, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार देवबंद तपन कुमार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी अंबरीश कुमार, राजस्व निरीक्षक रिजवान अली, राजवीर सिंह, लेखपाल शिव कुमार शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें