उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। हाजी इकबाल व उनके परिवार के खिलाफ थाना बेहट व मिर्जापुर में दर्ज गैंगस्टर के दो मुकदमों में पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई है।
पुलिस के अनुसार खनन माफिया हाजी इकबाल की पत्नी, छोटे भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली व बेटों के पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए हैं।