फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मच्छर के विवाद में आपा खो बैठा भजीता, चाचा को दी ऐसी दर्दनाक मौत, परिवार में मच गई चीख-पुकार

Tue, 09 May 2023 09:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर शहर से सटे गांव चकहरेटी में नशे में हुई कहासुनी के बाद भतीजे ने चाकू मारकर चाचा की हत्या कर दी। थाना जनकपुरी पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।

थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरेटी निवासी देवी सिंह (48) सोमवार की रात घर पर थे। मकान के निचले हिस्से में देवी सिंह परिवार के साथ रहते हैं। यहीं, पर बने एक कमरे में देवी सिंह का भतीजा राहुल (23) पुत्र बबली कश्यप रहता है। दोनों के बीच सोमवार की रात में 10 बजे कहासुनी होने के बाद विवाद हो गया। 
विज्ञापन

2 of 6
मच्छर - फोटो : iStock
पुलिस के मुताबिक, दोनों शराब के नशे में थे। मच्छर मारने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और एक-दूसरे पर टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साए राहुल ने घर में ही रखा सब्जी काटने का चाकू उठाकर चाचा देवी सिंह के पेट में घोंप दिया। देवी सिंह की चीख सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिजन देवी सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, देवी सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

4 of 6
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि देवी सिंह के पुत्र मनोज उर्फ शुभम की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

5 of 6
विला - फोटो : अमर उजाला
मजदूरी करते थे दोनों
देवी सिंह रंगाई, पुताई करने का काम करता था और राहुल भी मजदूरी करता है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बेहद गरीब परिवार से हैं। देवी सिंह के दो पुत्र मनोज उर्फ शुभम और शिवम हैं। शुभम भी मजदूरी करता है, जबकि छोटा बेटा शिवम कक्षा दसवीं का छात्र है। पत्नी पारो देवी और बच्चों का रो -रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
जरा से झगड़े में रिश्ते का खून
राहुल का भाई अर्जुन परिवार के साथ मकान के ऊपर के हिस्से में रहता है। झगड़ा होने का परिवार के किसी भी सदस्य को आभास नहीं हुआ, जब राहुल ने देवी सिंह के पेट में चाकू मारा और वह चिल्लाया तो परिजन को जानकारी मिली। जरा सी बात को लेकर राहुल ने चाचा की हत्या कर रिश्तों का भी खून कर दिया। देवी सिंह की मौत से परिजनों के अलावा ग्रामीण भी गमजदा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें