फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023 : अखिलेश यादव का रोड शो, छतों से खूब हुई पुष्प वर्षा, देखिए उत्साह की तस्वीरें

Tue, 02 May 2023 09:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोड शो निकालकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ रही।

वहीं, महिलाओं ने सड़क के दोनों ओर बने मकानों की छतों एवं छज्जों से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

2 of 6
रोड शो।ट - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि रोड शो मंडी समिति के निकट स्थित गोल कोठी पर अपराह्न 3.35 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद उन्होंने मंडी समिति रोड स्थित एक सभागार में पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन

3 of 6
अखिलेश यादव का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में महापौर पद के सपा प्रत्याशी नूर हसन मलिक और अन्य उम्मीदवारों के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रोड शो कुतुबशेर स्थित रेंच के पुल से शुरू हुआ। अखिलेश यादव वहां से एक खुले वाहन पर सवार हुए।

4 of 6
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ विधायक आशु मलिक एवं उमर अली खां, विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान, पूर्व विधायक संजय गर्ग एवं मसूद अख्तर, सपा के जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद आदि स्थानीय नेता रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से उत्साह से लबरेज सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वाहन के आगे और पीछे नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
अखिलेश यादव का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
सड़क के दोनों ओर दुकानों और मकानों पर छज्जों पर खड़ी महिलाओं और लोगों ने अखिलेश यादव के काफिले पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बारिश होने के चलते रेंच के पुल से रायवाला की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह पानी भरा होने से रोड शो में शामिल लोगों को कीचड़ में जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश का रोड शो रेंच के पुल से शुरू होकर पुल कम्बोहन, पुल बंजारान, शाहबहलोल होते हुए रायवाला और चिलकाना रोड स्थित गोल कोठी पर संपन्न हुआ। वहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष एक कार में सवार होकर मंडी समिति के गेट के सामने स्थित एक सभागार पहुंचे और पत्रकारों को संबोधित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें