फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Phase 2: पश्चिमी यूपी की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी लाइनें

Mon, 14 Feb 2022 10:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 13
UP election 2022 -voting in saharanpur - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। पश्चिमी यूपी की 15 विधानसभा के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है। बिजनौर में जहां आठ सीटों पर मतदान हो रहा है वहीं सहारनपुर में सात विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक मतदान कराया जा रहा है। वहीं देवबंद में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात है। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर कम संख्या में लोग पहुंचे लेकिन जैसे जैसे धूप खिली, तो बूथों पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। आगे तस्वीरों में देखें मतदान केंद्रों का हाल: -
 
विज्ञापन

2 of 13
election news - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर प्रशासन ने जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। विधानसभा सीटों के लिए के लिए सोमवार को मतदान जारी है। प्रशासन जिले में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रतिशत करने की कोशिश में लगा है। आसमान में जैसे-जैसे सूरज चढ़ता रहा, वैसे ही मतदाताओं में भी उत्साह बढ़ता चला गया। 9 बजे के बाद मतदाता काफी जोश के साथ घरों से निकले और बूथों पर लाइन लगा दी।

बिजनौर जिले की आठों विधानसभा में यूं तो करीब 25 प्रत्याशियों में से ही आठ विजेता निकलने हैं, लेकिन यदि चुनावी मैदान की बात की जाए तो कुल प्रत्याशियों की संख्या 89 है। कुछ सीटों पर त्रिकोणीय तो कुछ पर आमने-सामने की लड़ाई नजर आ रही है। जिलेभर में 26.90 लाख मतदाता हैं। पिछली बार 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

बता दें कि सहारनपुर जिले में दोपहर एक बजे तक 44.03 फीसदी मतदान हो चुका है, जबकि बिजनौर में एक बजे तक 38.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

3 of 13
UP election 2022 - voting in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शुरुआती दो घंटों में 9 बजे तक केवल 9% वोटिंग हो पाई। 9 बजे धूप खिल उठी। इसी के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया। 11 बजे तक  जनपद में कुल 24.51 प्रतिशत मतदान हुआ 
 
वहीं कंट्रोल रूम पर सबसे पहली शिकायत बढ़ापुर विधान सभा से आई, जिसमें बूथ नंबर 1 से लेकर 11 पर मतदाताओं को मतदाता पर्ची नहीं बांटने की बात कही गई। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित बीएलओ को फटकार लगाई और घर-घर मतदाता पर्ची भिजवाने का काम किया गया।

4 of 13
UP election 2022 - voting in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले में 25.86 लाख मतदाता आज सात विधायकों को चुनने के लिए आज मतदान करेंगे। इस बार सात विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान के लिए जिले में 1308 मतदान केंद्र और 2957 बूथ बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। करीब तीन सप्ताह तक चले चुनावी शोर के थमने के बाद अब जिम्मेदारी मतदाताओं के कंधों पर है।
विज्ञापन

5 of 13
UP election 2022 - voting in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले में सोमवार सुबह सात बजे से बूथों पर मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे चलेगा। इन बूथों पर जिले के 2586029 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1367045 पुरुष तथा 1218857 महिलाएं वोटर हैं। 127 मंगलामुखी भी अपना मतदान करेंगे। जिले में सबसे अधिक मतदाता सहारनपुर शहर सीट पर हैं। यहां पर 443376 वोटर हैं, जबकि सबसे कम रामपुर मनिहारान सुरक्षित सीट पर 323068 वोटर हैं।
विज्ञापन

6 of 13
election news - फोटो : अमर उजाला
बच्चों से लेकर वृद्ध सभी में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। बढ़ापुर के श्री फकीर चंद आर्य इंटर कालेज के मतदान केंद्र पर मोहल्ला सत्तीयान निवासी 92 वर्षीया अख्तरी अपना मत देने पहुंचीं। बेहट विधानसभा सीट के गांव मिर्जापुर में वोट डालने के लिए मुस्लिम महिलाओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। 

सहारनपुर शहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी विधायक संजय गर्ग खालापार के मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे तो नकुड़ से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने भी मतदान किया। 
विज्ञापन

7 of 13
मतदान करने पहुंची रुचिवीरा पति के साथ - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नूरपुर थानाक्षेत्र और चांदपुर विधानसभा के गांव आजमपुर में वोट कटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात मारपीट तक जा पहुंची। बताया गया कि चांदपुर विधानसभा के गांव आजमपुर निवासी विजयपाल सिंह करीब 9 बजे वोट डालने पहुंचा तो वोटर लिस्ट में उसका नाम नही था। इस बात को लेकर उसने वहां मौजूद बीएलओ से पूछताछ की तो उसकी गांव के ही आदित्यवीर से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद मतदान केंद्र के बाहर मारपीट शुरू हो गई।

सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे औऱ लाठी फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने मौके से विजयपाल व आदित्यवीर को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा ने दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामूली विवाद हुआ था। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।

8 of 13
election news - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव भैरमऊ के बूथ संख्या 384 पर करीब साढ़े नौ बजे खराब हुई ईवीएम मशीन का एक घंटे बाद भी कोई इंतजाम नहीं कराया जा सका है। सेक्टर मजिस्ट्रेट इंतजाम कराने में जुटे हुए हैं। मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। यहां मतदान बाधित हुआ है।

9 of 13
election news - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के नकुड विधानसभा क्षेत्र के गांव चढ़ाव में चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी। जिसके बाद चढ़ाव गांव का मतदान केंद्र सूना पड़ा रहा। अभी तक कोई मतदाता मतदान करने के लिए यहां नहीं पहुंचा है।

10 of 13
UP election 2022 - voting - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में 11:00 बजे तक 27.53 % मतदान हुआ है। बेहट में एक युवक अपनी दादी को गोद में लेकर मतदान कराने पहुंचा तो चिलकाना के गांव फिरोजाबाद में 90 साल की बुजर्ग महिला भी वोट डालने पहुंची। नकुड़ में 100 वर्षीय वृद्धा शांति देवी मतदान करने पहुंची। महेशपुर में भी मतदान केंद्र पर मतदाता लाइनों में लगे हैं।

11 of 13
बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे रामअवतार सैनी - फोटो : अमर उजाला
गठबंधन प्रत्याशी रामअवतार सैनी ने नूरपुर विधानसभा के राजा का ताजपुर में बूथ का निरीक्षण किया। स्लिप डिस्क होने के कारण रामअवतार सैनी को चलने के लिए सहयोगियों का सहारा लेना पड़ रहा है।

12 of 13
vote - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल-उत्तरांचल-हरियाणा की सीमा से सटे यूपी के सबसे आखिरी गांव रहणा में करौंदी खोल के वन गुर्जरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

13 of 13
मतदान कर निशान दिखाते चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सहारनपुर के छुटमलपुर में मतदान केंद्र पर वोट डाला। सहारनपुर की सात विधानसभा मे चल रहे मतदान में तीन बजे तक 57 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें