उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव मैनपुरा में दुकान के बाहर सामान खरीदने के लिए खड़े चार मासूम बच्चों को तेज गति से आ रही कार ने कुचल दिया। वहीं बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने खौफनाक मंजर देखा तो उनकी रूह कांप गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए।
गंगोह-नकुड़ मार्ग पर स्थित गांव मैनपुरा निवासी प्रदीप का बेटा अंश (8), मुकेश की बेटी अंजलि (4), बृजेश की बेटियां खुशप्रीत (5) व नवप्रीत (6) शुक्रवार दोपहर में मुख्य मार्ग पर स्थित एक दुकान पर समान खरीदने गए थे।