फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: आलीशान कोठियों पर चला योगी का बुलडोजर, हाजी इकबाल और महमूद अली पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
कोठी पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। दोनों भाइयों की न्यू भगत सिंह कॉलोनी में स्थित तीन बड़ी कोठियों पर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चला दिया। इनमें से हाजी इकबाल की दो कोठियों के अवैध हिस्सों को गिराया गया है, जबकि महमूद अली की एक कोठी पूरी तरह जमींदोज की जानी है, जिस पर पहले दिन करीब 30 फीसदी ही कार्रवाई हो सकी है। 

विकास प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव/एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर जेसीबी के साथ न्यू भगत सिंह कॉलोनी पहुंचीं। किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल और कई थानों के प्रभारी बुलाए गए थे। एएसपी प्रीति यादव भी मौके पर पहुंची थीं।
विज्ञापन

2 of 7
सहारनपुर में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। सभी अधिकारियों के इकट्ठा होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कॉलोनी की अंतिम गली में साथ-साथ बनी हाजी इकबाल की दो कोठियों पर सबसे पहले कार्रवाई की गई। सबसे पहले 450 वर्ग गज में बनी तीन मंजिला कोठी पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन

3 of 7
आलीशान कोठी को किया ध्वस्त। - फोटो : amar ujala
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि उक्त कोठी का मानचित्र पास कराया गया था, लेकिन मानचित्र के विपरीत निर्माण किया गया। उसी को ध्वस्त किया जा रहा है। इस कोठी के मुख्य द्वार से लेकर एक साइड की दीवारों को जगह-जगह से तोड़ा गया। यह कोठी वर्ष 1999 की बनी हुई बताई गई है। इसी से सटाकर बनी हुई कोठी को भी अवैध बताया गया, जिसका सामने लगा गेट और दीवार को ध्वस्त किया गया है। 

4 of 7
सहारनपुर में कार्रवाई करती टीम। - फोटो : amar ujala
इसके बाद प्राधिकरण की टीम पूरे प्रशासनिक एवं पुलिस अमले के साथ इन दोनों कोठियों से पहले बनी पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठी पर कार्रवाई करने पहुंची। यह भी करीब 500 वर्ग गज में बनी हुई आलीशान कोठी थी। पूरी कोठी का निर्माण अवैध बताया गया है। इसका मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। ऐसे में यह पूरी कोठी ही जमींदोज की जानी है। ऐसे में प्राधिकरण ने जेसीबी से मेन गेट तुड़वाने के बाद अंदर के ताले तुड़वाकर पहले कोठी से मुख्य सामान बाहर निकलवाकर उसे खाली कराया। इसके बाद कोठी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन

5 of 7
सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि कोठी में बने हॉल की दो साइड की दीवारों को पूरी तरह गिरा दिया गया है। अन्य दीवारों को भी ध्वस्त किया गया है। अपराह्न तीन बजे तक करीब 30 फीसदी ध्वस्तीकरण उक्त कोठी में किया जा चुका था, इसके बाद टीम लौट गई। महमूद अली की कोठी को मंगलवार को पूरी तरह ध्वस्त करने की बात अधिकारी कह रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासन की टीम। - फोटो : amar ujala
तीन घंटे में खंडहर बना दीं तीन आलीशान कोठियां 
हाजी इकबाल की एक कोठी करीब 450 वर्ग गज में बनी है, जो तीन मंजिला है। इस कोठी का मानचित्र के विपरीत बना हिस्सा गिराया गया है, जिसमें मेन गेट और साइड की दीवारें, खिड़कियां आदि शामिल हैं। ध्वस्तीकरण से पहले आलीशान दिख रही यह कोठी कार्रवाई के बाद खंडहर नजर आ रही है। इसी के बगल में बनी एक और दो मंजिला कोठी पर भी कार्रवाई की गई है। महमूद अली की करीब 500 वर्ग गज की दो मंजिला कोठी इनमें सबसे शानदार थी, जहां लोगों का सबसे अधिक आना जाना था। इसे पूरा गिराया जाना है। स्टील के मेन गेट वाली इस कोठी की चमकती खिड़कियां और दरवाजे इसकी भव्यता और सुंदरता को चार चांद लगा रहे थे, लेकिन ध्वस्तीकरण के बाद कोठी की सूरत पूरी तरह बदल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कार्रवाई के दौरान मौके पर फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
हाजी इकबाल की दोनों कोठियों के मानचित्र स्वीकृत हैं, लेकिन दोनों ही कोठियों में मानचित्र के विपरीत निर्माण किया गया है। उस अतिरिक्त निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। इसके अलावा महमूद अली की पूरी कोठी अवैध रूप से बनाई गई है, जो पूरी गिराई जानी है। पहले दिन काफी हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया है। बाकी कार्रवाई मंगलवार को होगी। - किंशुक श्रीवास्तव, सचिव, विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें