सहारनपुर के मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी आईटीबीपी के उपनिरीक्षक राजकुमार (50) का लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। अफसरों ने जानकारी दी कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा है। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। सलामी के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी राजकुमार पुत्र सुमेरचंद आईटीबीपी में उपनिरीक्षक थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
उनके साले राजेश कुमार ने बताया कि इन दिनों राजकुमार लेह लद्दाख में तैनात थे। रविवार की सुबह आईटीबीपी के अधिकारियों ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी कि राजकुमार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पड़ गया और उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
रोते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया था कि यहां से पोस्टमार्टम के बाद राजकुमार के शव को उनके घर भेजा जाएगा। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
4 of 7
गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सोमवार की शाम साढ़े छह बजे आईटीबीपी के जवान तिरंगे में लिपटे राजकुमार के शव को ताबूत में जैसे ही उनके घर लेकर पहुंचे तो परिजनों की चीख निकल गई।
विज्ञापन
5 of 7
गमगीन माहौल।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकली और हसनपुर चौक के निकट स्थित श्मशान घाट में सलामी देने के बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
6 of 7
गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मार्च में आए थे छुट्टी पर, दो बच्चे हैं
राजकुमार मार्च में ही छुट्टी पर घर आए थे। कुछ दिन घर रुकने के बाद वह ड्यूटी पर लौट गए थे। पति की मौत पर उनकी पत्नी ममता का रो-रोककर बुरा हाल है।