फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों की मौत: कार पर डंपर व बजरी गिरने से दब गई थी छाती, इंटरनल ऑर्गन डैमेज होने से शरीर में फैला था खून

Sun, 30 Nov 2025 09:18 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

शुक्रवार को गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर बजरी से लदा डंपर कार पर पलट गया था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। दो पैनल के चिकित्सकों ने सातों शवों का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर सड़क हादसे में जान गंवाने वालों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। सभी की मौत दम घुटने से हुई है। उनकी पसलियां टूट गई थीं। इसके चलते उनके इंटरनल ऑर्गन डैमेज होने से शरीर में खून फैल गया था। सातों शवों का शुक्रवार देर शाम तक पोस्टमार्टम चला था।
विज्ञापन

2 of 4
हादसे के बाद बजरी में दबी पड़ी कार, जिसमें सात लोग सवार थे - फोटो : ग्रामीण
दो पैनल के चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम 
शुक्रवार को गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर बजरी से लदा डंपर कार पर पलट गया था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। दो पैनल के चिकित्सकों ने सातों शवों का पोस्टमार्टम किया। 
विज्ञापन

3 of 4
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक पोस्टमार्टम में लगे 30 से 40 मिनट
पोस्टमार्टम करने में करीब साढ़े तीन घंटे लगे। एक शव का पोस्टमार्टम करने में करीब 30 से 40 मिनट का समय लगा। शनिवार को सातों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें आया कि डंपर का भारी भरकम वजन और बजरी गिरने से कार दब गई थी।
विज्ञापन

4 of 4
एकसप्रेसवे पर ओवरब्रिज के पास पलट गया डंपर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टूट गई थीं पसलियां
इसके चलते सभी लोग कार में दबे रहे। जब तक बजरी हटाई जाती है, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटने से मौत होने का कारण आया है। इसके अलावा सबसे अधिक चोट उनकी छाती में आई है। पसलियां टूट गई थी, जिसने इंटरनल ऑर्गन डैमेज किए। इसकी वजह से ही शरीर में खून फैल गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अधिकारियों और संबंधित थाने को भेज दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें