सहारनपुर में 50 हजार के इनामी आरोपी पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल पर पुलिस इनाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। हाजी इकबाल, उसके पुत्रों और भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली पर सामूहिक दुष्कर्म सहित कई मामले दर्ज हैं।
वहीं, अकेले हाजी इकबाल पर भी 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी गैंगस्टर में भी निरुद्घ है। हाजी इकबाल के पुत्रों और भाई पूर्व एमएलएसी महमूद अली को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि हाजी इकबाल फरार चल रहा है।