फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक थी वारदात: सीबीआई अफसर बनकर घर में घुसे थे बदमाश, पुलिस के हाथ लगा ये अहम सबूत, जल्द खुलेगा राज

Mon, 04 Apr 2022 07:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में पॉश एरिया अहमदबाग में सीबीआई अधिकारी बनकर पेंट कारोबारी के घर में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त तो कर ली है, लेकिन बदमाशों की गर्दन तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं। लूटा गया एक मोबाइल फोन रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
 
बदमाशों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने तीन पुलिस टीमों को लगाया हुआ है। रविवार की देर रात एक पुलिस टीम ने कारोबारी सरदार पृथ्वी पाल सिंह से लूटा गया मोबाइल फोन रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया है। पुलिस को यह मोबाइल रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन

2 of 5
पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala
वहीं खुलासे के लिए एसएसपी आकाश तोमर ने तीनों टीमों के साथ बैठक की, सभी को निर्देश दिए कि जल्द घटना का खुलासा नहीं तो इस मामले में पुलिसकर्मियों पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस को जानकारी देता पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala
यमुनानगर और मेरठ गईं टीमें 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक पुलिस टीम हरियाणा के यमुनानगर में गई है। एक बदमाश के वहां होने की साक्ष्य मिले है। वहीं, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मेरठ में कई इलाकों में दबिश दी है। इसके अलावा थाना पुलिस शहर के होटलों में भी चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

4 of 5
पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala
यह था मामला, ऐसे हुई थी वारदात 
रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के पॉश एरिया अहमदबाग में सीबीआई अधिकारी बनकर आए दो बदमाश पेंट कारोबारी सरदार पृथ्वी पाल सिंह के घर में घुस गए थे। बदमाशों ने कारोबारी और उनके नौकरों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाश एक लाख की नकदी और लाखों के जेवरात लूटकर ले गए थे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी बदमाश अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए बदमाश - फोटो : amar ujala
वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जल्द पुलिस बदमाशों को पकड़कर वारदात का खुलासा कर देगी। - आकाश तोमर, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें