सहारनपुर के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में भाजपा नेता योगेश ने अपने मासूम बच्चों के सिर में सटाकर गोली मारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
सहारनपुर के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में निर्मम हत्याकांड में तीनों बच्चों के शवों का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम करीब चार घंटे तक चला, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि तीनों बच्चों के सिर में सटाकर गोली मारी गई थी। इसके अलावा शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। भाजपा नेता योगेश ने अपनी पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटों देवांश व शिवांश को गोली मार दी थी। इनमें तीनों बच्चों की मौत रविवार को हो गई थी। नेहा ने इलाज के दौरान चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
2 of 12
सांगाठेड़ा के देवांश की फाइल फोटो
- फोटो : ग्रामीण
घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने रविवार को तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तीनों बच्चों के पोस्टमार्टम में सामने आया कि श्रद्धा के सिर में राइट साइड से गोली मारी गई, जबकि देवांश व शिवांश के सिर में ऊपर से लेफ्ट साइड में गोली लगी। सबसे पहले पोस्टमार्टम श्रद्धा का हुआ था। उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि तीनों बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में गोली लगना है। इसके अलावा शरीर पर अन्य कोई निशान नहीं मिले। तीनों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 12
Saharanpur Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
योगेश ने काफी लोगों पर करा रखे हैं मुकदमे दर्ज
सांगाठेड़ा में हुए हत्याकांड के बाद जहां परिवार खून के आंसू रो रहा है, वहीं ग्रामीणों के दिलों में योगेश के गिरफ्तार होने के बाद भी उसका डर बना हुआ है। आरोपी योगेश के खौफ का असर अब भी गांव में देखा जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अदालत से उसकी जल्द रिहाई की आशंका सता रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम अख्तर सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि योगेश बेहद शातिर और दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उन्होंने खुलासा किया कि योगेश ने गांव के ही मुकेश कुमार, बिल्लू मिस्त्री, शैलेंद्र सिंह, मांगेराम, इकबाल, नीतू, अंकित कुमार, जबर सिंह सहित कई लोगों पर मुकदमे दर्ज कराए हैं।
4 of 12
saharanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से कर रहा था साजिश, खुद को दिखाता था मानसिक बीमार
सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी बाप योगेश पिछले कई दिनों से साजिश रच रहा था। वह खुद को मानसिक रूप से बीमार दिखाने की भी कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों को बताया था कि वह सहारनपुर में किसी डॉक्टर के पास भी गया। जब उससे डॉक्टर का नाम पता पूछा गया तो वह इधर-उधर देखने लगा। जघन्य हत्याकांड के बाद जो बातें सामने आ रहीं हैं कि उससे साफ लग रहा है कि आरोपी योगेश पिछले कई दिनों से साजिश कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 12
भाजपा नेता योगेश रोहिला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, चार खोखे और एक कारतूस नाल में फंसा हुआ बरामद किया। सवाल यह है कि योगेश के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, लेकिन इतनी संख्या में कारतूस क्यों रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसने कारतूस खरीदे थे। आसपास के लोगों के सामने भी खुद को इस तरह दर्शाता था जैसे मानसिक रूप से बीमार हो। उसके साथ अन्याय हो रहा है। ग्रामीणों की मानें तो वह कुछ दिन पहले सहारनपुर में एक मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास भी गया था। हालांकि जब उससे पर्चा मांगा गया था तो वह नहीं दिखा सका। यहां तक कि डॉक्टर का नाम और पता भी नहीं बता पाया। इन सभी तथ्य को जोड़कर देखा जाए तो उसक साजिश सामने आ रही है।
विज्ञापन
6 of 12
नेहा की बहनें रश्मी और रीना
- फोटो : संवाद
योगेश को जल्दी से जल्दी मिले फांसी: नेहा की मां
नेहा की बहन रश्मि और रीना ने बताया कि योगेश बीते तीन महीनों से नेहा को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। वह नेहा पर झूठे और अनर्गल आरोप लगाकर उसे मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश कर रहा था। नेहा निर्दोष थी। योगेश को इस निर्दयता की सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं, नेहा की मां बालेश ने कहा कि योगेश को जितना जल्दी हो सके फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए या फिर इन बच्चों और नेहा की तरह ही कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार दी जाए। तब इसे दर्द का अहसास होगा। बच्चों और नेहा की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 12
पत्नी और बच्चों के साथ भाजपा नेता योगेश
- फोटो : अमर उजाला
जघन्य हत्याकांड की शासन ने मांगी रिपोर्ट
सहारनपुर के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में हुए जघन्य हत्याकांड की शासन ने रिपोर्ट मांग ली है। हत्यारोपी योगेश रोहिला भाजपा में कब-कब कौन से पद पर रहा है। अब इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। दरअसल, शनिवार को सांगाठेड़ा के रहने वाले योगेश रोहिला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटों देवांश व शिवांश को सिर में गोली मार दी थी। इसमें तीनों बच्चों की मौत रविवार को हो गई थी, जबकि पत्नी ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया।
8 of 12
गांव सांगाठेड़ा में बच्चों का अंतिम संस्कार करते परिजन और ग्रामीण
- फोटो : संवाद
तीनों बच्चों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
रविवार को तीनों बच्चों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। लोगों की भीड़ रही। बच्चों को मौत के घाट उतारने का मामला शासन तक पहुंच गया। शासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। जिलाध्यक्ष को फोन कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। क्योंकि हत्यारोपी योगेश रोहिला भाजपा में विभिन्न पदों पर रहा है। वह कब-कब और कौन-कौन से पदों पर कितने दिन रहा। उसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजनी है, ताकि समय से रिपोर्ट का आंकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके।
9 of 12
पत्नी और बच्चों के साथ बैठा योगेश
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा नेता ने तीन बच्चों को मार डाला, पत्नी को भी मारी गोली
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के सिर में लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इसमें श्रद्धा (8), देवांश (7) और शिवांश (4) की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा (32) मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। योगेश ने खुद फोन करके पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
10 of 12
भाजपा नेता योगेश रोहिला का घर
- फोटो : अमर उजाला
कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज आई
योगेश रोहिला भाजपा में जिला कार्यसमिति का सदस्य है। दोपहर करीब डेढ़ बजे योगेश बाहर से आया और घर में जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। करीब दो बजे कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस पर उसी मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाली योगेश की चाची मीना व अन्य परिजनों ने दरवाजा खटखटाया।
11 of 12
गांव सांगाठेड़ा में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
'मैंने पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी'
योगेश ने दरवाजा खोला और तेज आवाज में कहा कि मैंने पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी। यह सुनते ही परिजन हैरान रह गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां चारों खून से लथपथ हालत में पड़े थे। श्रद्धा की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी और अन्य दोनों बच्चे तड़प रहे थे। सभी के सिर में गोली मारी गई थी। इसी दौरान आरोपी ने एसएसपी, सीओ और कोतवाल को भी फोन कर कहा कि मैंने परिवार को मार दिया है।
गांव सांगाठेड़ा में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : ग्रामीण
'मैं खुद को भी गोली मार लूंगा, जल्दी आइए'
मैं खुद को भी गोली मार लूंगा, जल्दी आइए। पता चलते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात सागर जैन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। लाइसेंसी पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां शिवांश और देवांश की भी मौत हो गई। नेहा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।