मेरठ के एक निजी विश्वविद्यालय परिसर में मृत मिली एमबीए छात्रा अन्नू की मौत से परिवार टूट गया है। तीन महीने पहले मां की मौत के बाद अब बेटी की मौत ने पिता ओंकार गुप्ता को गहरे सदमे में डाल दिया है।
मेरठ विश्वविद्यालय परिसर में मृत मिली एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा अन्नू की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। नांगल क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी ओंकार गुप्ता के परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन महीने पहले पत्नी की मौत का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब बेटी की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया।
मंगलवार को खुद छोड़कर गए थे पिता
परिजनों के अनुसार अन्नू पढ़ाई में बेहद तेज और स्वभाव से शांत लड़की थी। मंगलवार सुबह ही उसके पिता ओंकार गुप्ता उसे मेरठ विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्रावास में छोड़कर लौटे थे। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अगले ही दिन बेटी की मौत की खबर मिलेगी। बुधवार को अन्नू विश्वविद्यालय परिसर में सीढ़ियों के पास मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही ओंकार गुप्ता तुरंत मेरठ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
छात्रा की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
मां की मौत के बाद परिवार पहले से था सदमे में
बताया जा रहा है कि अन्नू की मां उषा गांव में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं। फरवरी माह में उनका निधन हो गया था। परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब अन्नू की मौत ने सभी को झकझोर दिया।
ग्रामीणों और परिचितों का कहना है कि अन्नू बेहद समझदार, मेहनती और सरल स्वभाव की लड़की थी। वह हमेशा अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहती थी और परिवार की उम्मीदों का सहारा मानी जाती थी।
4 of 5
छात्रा की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
साधारण परिवार की बड़ी उम्मीद थी अन्नू
ओंकार गुप्ता आर्थिक रूप से बेहद साधारण परिवार से हैं। वह कस्बे में एक छोटी दुकान पर कोरियर का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी तरुणा और दूसरी बेटी शिवांगी की शादी हो चुकी है। बताया गया कि शिवांगी की शादी इसी वर्ष चार फरवरी को हुई थी। बड़ी बेटी तरुणा अपने पति नवीन के साथ पिता की देखभाल के लिए मायके में ही रहती है।
आत्महत्या की बात पर यकीन नहीं
गांव के लोगों का कहना है कि अन्नू जैसी शांत और समझदार लड़की के आत्महत्या करने की बात पर विश्वास करना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।